कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- लायंस क्लब सिंहेश्वर और फेमिना ने मकर संक्रांति के अवसर पर सिंहेश्वर के राम जानकी मंदिर में खिचड़ी का वितरण किया। और राम महा आरती का भव्य आयोजन किया। इस अवसर पर लायंस क्लब मधेपुरा के सदस्यों ने पहुंच कर आयोजन में चार चांद लगा दिया। इस अवसर पर अपने को समाज और समाजसेवा में निहितार्थ करते हुए मकरसंक्रांति के पावन अवसर पर स्टाल लगा कर लायंस क्लब ने खिचड़ी का वितरण किया। इस दौरान लगभग 3 से 4 हजार लोगों के बीच खिचड़ी का वितरण किया। जो देर रात तक वितरण कार्यक्रम चलता रहा। 
मकर संक्रांति पर खिचड़ी खिलाते लायंस क्लब के सदस्य
राम महाआरती का हुआ भव्य आयोजन।
लायंस क्लब ने मकरसंक्रांति के अवसर सनातन को प्रमुखता देते हुए भव्य राम महाआरती का आयोजन कर श्रृद्धालुओं को कृतार्थ कर दिया। राम महाआरती से पहले 108 हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। महाआरती का आरंभ शिव तांडव के साथ शुरू हुआ और गणेश जी की आरती के बाद राम महाआरती का का भव्य आयोजन किया गया। महा आरती के बाद उपस्थित सभी लोगों को मकरसंक्रांति का पुरी, सब्जी और जलेबी का भोज का आयोजन हुआ।
श्रीराम महाआरती का संकल्प लेते लायंस क्लब के सदस्य 
राम जानकी मंदिर में श्रीराम महाआरती करते बाबा मंदिर के पुजारी
मौके पर जोनल चेयरपर्सन डा. आरके पप्पू, एलसीआईएफ कोडिनेटर मनिष सर्राफ, लायंस क्लब मधेपुरा उपाध्यक्ष डा. संजय कुमार, डा. बीएन भारती, जेएनकेटी उपाधीक्षक डा. अंजनी कुमार, डा. प्रवीन कुमार, डा. सोनी कुमारी, सुधाकर पांडेय, उर्मिला अग्रवाल, अर्पणा कुमारी, सिंहेश्वर लायंस क्लब से अध्यक्ष डा. एसके सुधाकर, उपाध्यक्ष संजीव कुमार, सचिव राकेश रंजन, कोषाध्यक्ष अरविंद प्राणसुखका, डा. आनंद कुमार, दिलीप खंडेलवाल, अमित कुमार, अनिल भगत, सुदेश शर्मा, मुकेश शर्मा, पप्पू कुमार, मुकेश कुमार, शंकर कुमार, रंजन कुमार, सुशील कुमार, लायंस क्लब फेमिना के अध्यक्ष प्रो. राधा देवी, उपाध्यक्ष विष्णु प्रिया, सचिव अंजालिका भगत, नुतन भगत, कोषाध्यक्ष भगवती शर्मा, पुजा कुमारी, प्रो. राखी भारती, रेनू प्राण सुखका, सुमन देवी, अर्चना दाधिच, संगीता अग्रवाल, पुनम अग्रवाल, खुशबू शर्मा, वीणा शर्मा, कृतका शर्मा, पुजारी निलांबर ठाकुर, दीपक ठाकुर, अरविंद ठाकुर, शंभू ठाकुर, अभय ठाकुर,मिथलेश ठाकुर, अविनाश ठाकुर, मुरारी ठाकुर मौजूद थे।


إرسال تعليق