हथियार व गोली के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, मुरलीगंज लुटकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन

 मुरलीगंज में लुट की घटना में शामिल दो अपराधी धराया।


कोशी तक/ मुरलीगंज मधेपुरा:-  मुरलीगंज थाना क्षेत्र के मीरगंज वार्ड नंबर 9 में बीते 19 जनवरी की रात हुई लूट की सनसनीखेज वारदात का मधेपुरा पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में दो अपराधियों को अवैध हथियार व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

गौरतलब है कि मीरगंज निवासी सुरेन्द्र साह के आवासीय घर-दुकान में अज्ञात अपराधियों ने महिला से मारपीट कर लूटपाट की थी। इस संबंध में पीड़िता गुड़िया देवी के आवेदन पर मुरलीगंज थाना कांड संख्या 36/26 दर्ज किया गया था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक-सह-अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष जांच टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्य व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने भेलाही पुल के पास से दो अपराधियों को धर दबोचा।

गिरफ्तार अपराधी

नितीश कुमार (20 वर्ष), पिता – परमानन्द यादव, निवासी – कोल्हायपट्टी वार्ड नंबर 5

गुड्डू पासवान (करीब 29 वर्ष), निवासी – भेलाही वार्ड नंबर 7

दोनों थाना – मुरलीगंज, जिला – मधेपुरा

पूछताछ में दोनों ने अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार गुड्डू पासवान पूर्व में पीड़ित की दुकान पर सामान लाने-ले जाने का कार्य करता था और इसी दौरान उसने लाईनर की भूमिका निभाई।

बरामदगी 

एक देशी कट्टा

एक जिंदा कारतूस

अवैध हथियार बरामदगी के मामले में दोनों के खिलाफ अलग से मुरलीगंज थाना कांड संख्या 43/26 दर्ज किया गया है।

आपराधिक इतिहास 

नितीश कुमार: मुरलीगंज थाना कांड संख्या 263/21 (धारा 302/34 

गुड्डू पासवान: मुरलीगंज थाना कांड संख्या 365/21 (धारा 379/385 

पुलिस ने बताया कि इस लूटकांड में अन्य अपराधियों की संलिप्तता भी सामने आई है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। मुरलीगंज लूटकांड का उद्भेदन मधेपुरा पुलिस की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

मुरलीगंज से अंशु भगत 

Post a Comment

أحدث أقدم