राजकीय पॉलिटेक्निक मधेपुरा में भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा संपन्न, छात्रों को दी गई आपदा से निपटने की जानकारी

राजकीय पॉलिटेक्निक मधेपुरा में 15 से 28 जनवरी तक भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा 


कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, पटना तथा आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार के दिशा-निर्देश पर राजकीय पॉलिटेक्निक, मधेपुरा में दिनांक 15 जनवरी 2026 से 28 जनवरी 2026 तक भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के प्राचार्य डॉ. एम. सनावर आलम एवं नोडल पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका कुमारी (व्याख्याता, असैनिक अभियंत्रण) द्वारा किया गया।

भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा के दौरान छात्रों में आपदा के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु क्विज प्रतियोगिता, पोस्टर/पेंटिंग प्रतियोगिता, पुरस्कार वितरण कार्यक्रम, भूकंप सुरक्षा पर सेमिनार तथा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं से बचाव एवं त्वरित प्रतिक्रिया के उपायों की जानकारी दी गई।

भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा का सफलतापूर्वक समापन दिनांक 28 जनवरी 2026 को किया गया। इस अवसर पर संस्थान के सभी व्याख्याता, कर्मी एवं छात्र-छात्राओं का सराहनीय योगदान रहा। प्राचार्य ने सभी प्रतिभागियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों को आपदा के समय सजग एवं सक्षम बनाती हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم