सबैला उच्च और माध्यमिक विद्यालय में स्थानांतरित शिक्षकों का विदाई और भव्य स्वागत किया

तबादला के बाद बबलु जी को भव्य विदाई देते शिक्षक और छात्र गण



कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा:- मंगलवार को सिंहेश्वर प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय तथा मध्य विद्यालय सबैला में स्थानांतरित हुए शिक्षकों का विदाई एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। शिक्षा विभाग द्वारा बिहार में अंतर जिला शिक्षक स्थानांतरण किया गया। जिसमें शिक्षकों को अपने-अपने गृह जिला में पदस्थापित किया गया है। प्रधानाध्यापक शिव कुमार की अध्यक्षता में जहां उत्तर माध्यमिक विद्यालय के विज्ञान शिक्षक बबलू कुमार का स्थानांतरण बक्सर जिला होने के उपरांत विद्यालय परिवार द्वारा भव्य विदाई समारोह का आयोजन हुआ। वहीं सहरसा जिला से स्थानांतरित होकर मध्य विद्यालय सबैला में योगदान के उपरांत शिक्षक सुभाष चंद्र का स्वागत किया गया।मध्य विद्यालय सबैला में योगदान लेते शिक्षक सुभाष चन्द्र 

 इस अवसर पर प्रधानाध्यापक शिवकुमार ने कहा कि सरकार के द्वारा शिक्षकों के हित में स्थानांतरण किया गया है। जिससे शिक्षा में गुणवत्तापूर्ण सुधार होंगे और शिक्षकों को अपने परिवार के साथ रहने का अवसर प्राप्त होगा। सुभाष चंद्र ने कहा सरकार के सभी नियमों का पालन करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी। इस अवसर पर अमित कुमार, चंदन कुमार, आशीष कुमार, राजेश कुमार, शशि कुमार, रंजीत कुमार, रविशंकर कुमार, संजू कुमारी, शीला कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, रिंकू कुमारी, विनीता कुमारी, पूनम कुमारी, मंजू कुमारी सहित सैकड़ो की संख्या में छात्र उपस्थित थे।

Post a Comment

أحدث أقدم