कालेज सभागार में प्राचार्य को बुके देकर सम्मानित करते चिकित्सक
कोशी तक/सिंहेश्वर/मधेपुरा:- मधेपुरा जिला स्थित जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रो. दिनेश कुमार के विश्वविद्यालय के डीन बनाए जाने पर मेडिकल कॉलेज के परिषद कक्ष में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सकों ने उन्हें बुके भेंट कर सम्मानित किया।
बुके देकर प्राचार्य को सम्मानित करते कालेज के चिकित्सक गण
समारोह को संबोधित करते हुए नवनियुक्त डीन डॉ. दिनेश कुमार ने कहा कि यह उपलब्धि कॉलेज के सभी साथियों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि कॉलेज में परीक्षा संचालन, एकेडमिक सुधार और शैक्षणिक अनुशासन को लेकर किए गए कार्यों का ही यह परिणाम है। अब पूरे प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों के एकेडमिक सिस्टम में सुधार करना लक्ष्य है। समय पर परीक्षा के साथ-साथ छात्रों में ज्ञान और शोध प्रवृत्ति विकसित करना सबसे जरूरी है।
उन्होंने कहा कि कॉलेज स्तर से लेकर राज्य स्तर तक रिसर्च प्लेटफॉर्म विकसित किए जाएंगे। कोरोना काल के बाद अकादमिक सत्र में आई अनियमितताओं को दूर करना प्राथमिकता होगी और परीक्षाएं समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण कराई जाएंगी।
मेडिकल कॉलेज के उपाधीक्षक प्रिय रंजन भास्कर ने कहा कि डॉ. दिनेश कुमार के नेतृत्व में कॉलेज का समुचित विकास हुआ है और उनके डीन बनने से अकादमिक व्यवस्था और सुदृढ़ होगी।
डा. मो. काशिफ शहनवाज ने कहा कि उनके डीन बनने से मेडिकल कॉलेज में शैक्षणिक सुविधाओं का विस्तार होगा और अकादमिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।
डा. गणेश प्रसाद ने कहा कि डॉ. दिनेश कुमार के डीन बनने से बिहार की मेडिकल शिक्षा प्रणाली को नई दिशा मिलेगी। मेडिकल साइंस में एआई तकनीक के समावेश से छात्र और अधिक सक्षम बनेंगे और बिहार देश-विदेश में अपनी पहचान बनाएगा।
डा. प्रेम कुमार मधुकर ने कहा कि उनके कार्यकाल में कॉलेज में उल्लेखनीय सुधार हुआ है और आगे कॉलेज की अकादमिक व्यवस्था छात्रों के लिए मिसाल बनेगी।
इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के डा. प्रदीप कुमार, डा. विनोद कुमार, डा. अलका कुमारी, कार्यपालक सहायक सुनील जायसवाल, उदय कुमार, मुकेश कुमार, आर्यन कुमार, हसनैन अली, विजय कुमार झा, उमेश कुमार, सावन कुमार, कुणाल कुमार, राजन एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।
एक टिप्पणी भेजें