कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- कृषि साख सहकारी समिति पटोरी पैक्स में नामांकन के पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया, जबकि प्रबंधकारिणी समिति सदस्य पद के लिए दो प्रत्याशियों ने नामांकन किया।
अध्यक्ष पद के लिए अमीत कुमार सिंह, अरुण यादव, विजय कुमार एवं योगेंद्र साह अपने समर्थकों के साथ प्रखंड कार्यालय पहुंचे और नामांकन पत्र भरे। वहीं प्रबंधकारिणी समिति सदस्य पद के अंतर्गत सामान्य वर्ग से प्रियंका कुमारी तथा पिछड़ा वर्ग से शबनम देवी ने नामांकन किया।
नामांकन की प्रक्रिया गुरुवार को अपराह्न 3 बजे तक चलेगी। नामांकन प्रखंड कार्यालय स्थित सभा भवन में बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी ज्योति गामी की देखरेख में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर संतोष कुमार, वेदानंद कुमार, इंद्रभूषण कुमार, वेद प्रकाश, शेखर कुमार, दीपक कुमार एवं कैलाश कुमार झा सहयोगी के रूप में उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें