दो अपराधियों ने 25 हजार की लूट की घटना को अंजाम दिया
कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा:- सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के पटोरी पंचायत स्थित जमुआहा टोला के समीप एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर 25 हजार लुट लिया । घटना के बाद पीड़ित नगर पंचायत सिंहेश्वर निवासी मो. सद्दाम ने इसकी सूचना डायल 112 को दिया । डायल 112 की टीम ने तत्काल छानबीन कर घटना की जानकारी लिया और पीड़ित को थाने में आवेदन देने को कहा। वहीं पीड़ित ने बताया कि वे रोज की तरह बकरी पाठा खरीदने निकला था। इस बीच एक राइडर बाइक पर सवार दो नकाबपोश युवक ने पहले रुकने को कहा नहीं रुकने पर गोली मार देने की धमकी देने लगा । पीड़ित द्वारा बाइक रोकने पर हथियार दिखाकर जेब से 25 हजार नगद लुट लिया । घटना के बाद गांव वाले खौफ के माहौल में जी रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि इससे पूर्व भी कई बार घटना को अंजाम दिया गया है । लेकिन पुलिस की कारवाई सिर्फ नाम की रही है। वहीं थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है , आवेदन मिलने पर कारवाई की जाएगी।
एक टिप्पणी भेजें