जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज में कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई

 

जननायक कर्पूरी ठाकुर का जयंती मनाते जयंती के अवसर पर वैज्ञानिक शोध पर परिचर्चा करते 


कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- मधेपुरा जिला के सिंहेश्वर स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर एक सीएमई (Continuing Medical Education) कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें वैज्ञानिक शोध (Scientific Research) पर परिचर्चा हुई।

कार्यक्रम की शुरुआत मेडिकल कॉलेज परिसर में स्थापित जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर अधीक्षक डॉ. दिनेश कुमार द्वारा माल्यार्पण कर की गई। इसके बाद उपस्थित चिकित्सकों, अधिकारियों तथा छात्र-छात्राओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

सीएमई कार्यक्रम के दौरान “डेवलपिंग ए सक्सेसफुल रिसर्च प्रपोजल” विषय पर विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आईसीएमआर आरएमआरआईएमएस के निदेशक एवं वैज्ञानिक डॉ. कृष्णा पांडेय थे। उनके साथ डीटीसीडी के वैज्ञानिक डॉ. मेजर मधुकर, पीएचडी मेडिसिन कंसल्टेंट डॉ. ऋषिकेश कुमार तथा आईसीएमआर-आरएमआरआईएमएसश के सेवानिवृत्त वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी नरेश कुमार सिन्हा ने मेडिकल साइंस के विकास में शोध की भूमिका पर प्रकाश डाला और युवा चिकित्सकों व छात्रों को अनुसंधान के लिए प्रेरित किया।

इस मौके पर मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक प्रो. डॉ. नगीना चौधरी, उपाधीक्षक प्रियरंजन भास्कर, डॉ. अंजनी कुमार, डॉ. जयप्रकाश भारती, डॉ. वीरेंद्र कुमार, डॉ. काशिफ शाहनवाज, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. प्रेम जीत कुमार मधुकर, डॉ. पूनम कुमारी सहित कई चिकित्सक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Post a Comment

और नया पुराने