कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा:- सिंहेश्वर प्रखंड के कमरगामा पंचायत के वार्ड नंबर 7 में आग लगने से एक घर जल गया। घर में रखा लगभग सभी सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार सिंहेश्वर के कमरगामा पंचायत के बरहडी वार्ड नंबर 7 निवासी अशोक कुमार के घर में रात अचानक आग लग गया। जिसमें घर में रखा अनाज, जेवर और घर के समान के साथ मवेशी भी झुलस गया। इस बाबत अशोक कुमार की पत्नी सीता देवी ने बताया की इस अग्निकांड में 2 बकडी जलकर राख हो गई और एक बकडी झुलस गई। घर में रखा अनाज 11 बोरा धान, 6 बोरा गेहूं, घर में रखा कपड़ा, 2 चांदी का पायल, 3 भरी सोने का मंगलसूत्र और बाली बक्सा में रखा नगद 25 हजार रुपए भी जलकर राख हो गया। वही आग लगने की घटना की जानकारी मिलते ही कमरगामा के मुखिया जय कृष्ण शर्मा ने पीड़ित के यहां पहुंच कर पीड़ित को संतावना दिया। और घटना की जानकारी सीओ को दी।


एक टिप्पणी भेजें