सागर यादव के साथ बेतिया से आए महिला के परिजन
कोशी तक /सिंहेश्वर मधेपुरा:- समाजिक संगठन श्रृंगी ऋषि सेवा फाउंडेशन एक बार फिर मानवता की मिशाल पेश करते हुए मुरलीगंज रेलवे ट्रैक पर पर दुर्घटना की शिकार एक महिला का इलाज जेएनकेटी मेडिकल कालेज में कराया। जानकारी हो कि मुरलीगंज में एक महिला रानी जयसवाल पति नंद किशोर जयसवाल नया बजार प्रखंड राजदौरी जिला बेतिया का रेलवे ट्रेक पर एक्सीडेंट हो गया था। जिसे मुरलीगंज थाना के द्वारा उपचार हेतु कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज मधेपुरा में भर्ती कराया गया। जिसका परिजनों के अभाव में समुचित इलाज नही हो रहा था। वही महिला के जांच जांघ की हड्डी टूटी गई थी। मेडिकल कॉलेज के मिलनसार नेक दिल उपाधीक्षक डा. प्रिय रंजन भास्कर इसकी जानकारी फाउंडेशन के मुख्य प्रबंधक सागर यादव को दिया। जानकारी मिलते ही सागर यादव ने इस शीतलहर में उक्त मरीज के पास पहुंच कर उसके उपचार में मदद की। और उनकी पूरी जानकारी लेने के बाद शोशल मिडिया के जरिए परिवार को तलाशने की मुहिम चलाया। क्योंकि उक्त महिला के परिवार का संपर्क नंबर नहीं था। लगातार सागर यादव द्वारा उसके उपचार में मदद किया गया। शोशल मिडिया पर दिए गए नंबर परिवार के द्वारा सागर से संपर्क करने के बाद परिवार वाले मधेपुरा में आकर उक्त महिला को पहचाना। रानी जयसवाल के पुत्र आशीष जयसवाल ने बताया की 15 दिन पहले ही घर से अचानक ही निकल गई थी। तब से ही इनको खोज रहे हैं। उन्होंने फाउंडेशन का अभार जताते हुए कहा आज भी इंसानियत जिंदा है। मेडिकल कालेज के उपाधीक्षक और फाउंडेशन की प्रसंशा की। और अपनी मां को मेडिकल कॉलेज से अपने निजी आवास बेतिया ले गया।
एक टिप्पणी भेजें