उत्क्रमित मध्य विद्यालय रमानी टोला के बच्चे बिहार दर्शन में बिष्णु मंदिर और कोशी बराज के दर्शन किए।

 

मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना पर निकले विधालय छात्र 


कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा :- मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत सिंहेश्वर प्रखंड के सिंहेश्वर नगर पंचायत के रामानी टोला स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय से 50 छात्रों का और शिक्षकों का एक दल मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत रवाना हुआ। यह दल सिंहेश्वर रमानी टोला के उत्क्रमित मध्य विद्यालय से निकलकर सबसे पहले सुपौल जिले के गणपतगंज स्थित प्रसिद्ध विष्णु मंदिर के दर्शन कर उनके महत्व के बारे में जानेंगे। वहां के बाद छात्रों का यह दल भीम नगर के कटिया पावर हाउस और वहां के बाद नेपाल और भारत के बीच स्थित कोसी बराज का भी दर्शन कर उनके ऐतिहासिक पृष्ठभूमि की जानकारी लेंगे। इस पर्यटन से बच्चों के शैक्षणिक विकास पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। मौके पर प्रधानाध्यापक इंद्रभूषण कुमार, विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष वार्ड पार्षद विंदेश्वरी राम, सचिव सिनम कुमारी, शिक्षक पंकज यादव, सुनील राम सहित कई शिक्षक और छात्र मौजूद थे।

Post a Comment

और नया पुराने