बाल दिवस पर जेएनभी में खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

 विजेता बच्चों को पुरस्कृत करते प्रभारी प्राचार्य 


कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- बाल दिवस के अवसर पर पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस बाबत विद्यालय के शारीरिक शिक्षक आशिष कुमार तिवारी ने बताया की इस अवसर पर विधालय के छात्रों के बीच कबड्डी, बेडमिंटन खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कबड्डी प्रतियोगिता में उदय गिरी जूनियर हाउस, बैडमिंटन में नीलगिरी सीनियर हाउस, छात्राओं में जूनियर गर्ल्स ने जीत दर्ज किया। वही विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य हेम नाथ झा और विद्यालय के विशिष्ट शिक्षकों द्वारा बच्चों को पुरस्कृत किया गया।हुए खेल कूद को जीवन का अभिन्न योगदान बताया। शारीरिक गतिविधियों से शरीर और मन स्वस्थ रहता है। मौके पर शिक्षक हरेराम कुमार, अभय कुमार, शशीकांत कुमार, सारिका नंदन, सीमा भारद्वाज, पीटी मैडम सहित छात्र छात्राएं मौजूद थी।

Post a Comment

और नया पुराने