बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बाल दिवस के अवसर पर जन्मोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

 

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना पर जन्मोत्सव कार्यक्रम 


कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा:- महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार के निदेशानुसार सोमवार को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत जिला प्रशासन, मधेपुरा के सौजन्य से विश्व बाल दिवस के अवसर पर कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन बाल विकास परियोजना सिंहेश्वर के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 56 पर किया गया। इस अवसर पर जिला प्रशासन, मधेपुरा द्वारा कई कन्याओं के माता-पिता को उपहार देकर सम्मानित किया गया।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आईसीडीएस सीमा कुमारी ने कहा कि कन्याओं के सर्वांगीण विकास के लिए जिला में मिशन शक्ति योजना के सम्बल उप योजना अंतर्गत बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत विभिन्न प्रकार के गतिविधियां यथा-कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक, माहवारी स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम, भ्रूण हत्या जागरूकता कार्यक्रम, सखी वार्ता, संध्या चौपाल, खेल-कूद प्रतियोगिता  जैसे कई गतिविधियों के माध्यम से बेटियों के सर्वांगीण विकास हेतु प्रयास किया जा रहा है। हमें बेटा और बेटी में कोई फर्क नहीं समझना चाहिए सभी को समान रूप से शिक्षा देना चाहिए। महिलाओं को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए जिला में मिशन शक्ति योजना के तहत कार्यालय संचालित हैं। महिलाएं टोलफ्री नंबर 181 पर अपनी समस्या बताकर सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही कहा की कन्याओं के उत्थान में मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना अहम भूमिका निभा रही है।

 कार्यक्रम में सीडीपीओ चंद्रकला कुमारी, जिला परियोजना प्रबंधक अमन कुमार झा, जिला मिशन समन्वयक मो. इमरान आलम, केंद्र प्रशासक कुमारी शालिनी, लैंगिक विशेषज्ञ राजेश कुमार, महिला पर्यवेक्षिका सोनी भारती, सेविका चंदा देवी, सुलेखा, शीतल, निर्मला, सुमित्रा, हेमा साथ-साथ कई ग्रामीण महिलाएं मौजूद थी।

Post a Comment

और नया पुराने