समाजसेवा के लिए श्रृंगी ऋषि सेवा फाउंडेशन को झंझारपुर के सम्राट अशोक सेवा संस्थान ने सम्मानित किया।

 

फाउंडेशन के सदस्यों को सम्मानित करते सम्राट अशोक सेवा संस्थान 


कोशी तक / सिंहेश्वर मधेपुरा:- मधुबनी जिले के झंझारपुर के सामाजिक संगठन सम्राट अशोक सेवा संस्थान के द्वारा श्रृंगी ऋषि सेवा फाउंडेशन के निस्वार्थ सेवा को सम्मान के लिए अखंड भारत सेवा सम्मान 2025 दिया गया। यह सम्मान फाउंडेशन के द्वारा संचालित सेवा कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने वाले फाउंडेशन के मुख्य प्रबंधक सागर यादव, पुर्णिया जिला प्रबंधक बसंत यादव, अमित यादव, सोनू भगत, विष्णु गुप्ता को आयोजन के मुख्य अतिथि डा. संजय कुमार और कार्यक्रम के आयोजक सह संस्थापक ललित शास्त्री के  द्वारा सम्मानित किया। श्रृंगी ऋषि सेवा फाउंडेशन के संस्थापक भास्कर कुमार निखिल ने कहा यह सम्मान निस्वार्थ सेवा के लिए मिला है, जो फाउंडेशन परिवार के लिए गर्व की बात है। बताने की जरूरत नहीं है कि फाउंडेशन परिवार समाज के लिए विषम से विषम परिस्थितियों में 24 घंटे खड़े रहते हैं। सम्मानित किए जाने पर आइपीएस अधिकारी विवेकानंद सिंह राठौर, प्रसिद्ध समाजसेवी शिव प्रसाद टेकरीवाल, राम-जानकी ठाकुरबाड़ी के कोषाध्यक्ष अरविंद प्राण सुखका, जिला स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष इन्द्र देव स्वर्णकार, बाबा मंदिर के वरिष्ठ पुजारी अमरनाथ ठाकुर उर्फ लाल बाबा, शंकर ठाकुर उर्फ रघु बाबा, फाउंडेशन के मनीष आनंद, मनीष मोदी, अनुज सिंह, सुदेश शर्मा, राजेश कुमार राजू आदि ने बधाई दी।

Post a Comment

أحدث أقدم