नशा मुक्त भारत अभियान के तहत मधेपुरा में डीएम ने दिलाया सामूहिक शपथ ग्रहण, युवाओं व छात्रों ने लिया नशा से दूर रहने का संकल्प

डीएम अधिकारियों को नशा नही करने का शपत दिलाते 
अधिकारी, विधालय के छात्र-छात्राओं को आनलाइन शपथ दिलाते 


कोशी तक/मधेपुरा:- नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा आयोजित मुख्य कार्यक्रम का ऑनलाइन माध्यम से जिला पदाधिकारी मधेपुरा तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में झल्लू बाबू सभागार में सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के सभी वरीय पदाधिकारियों के साथ-साथ अन्य पदाधिकारी, कर्मी तथा शिवनंदन प्रसाद मंडल +2 उच्च विद्यालय, राज बिहारी उच्च विद्यालय, तथा टीपी कॉलेजिएट उच्च विद्यालय, मधेपुरा के बड़ी संख्या में शिक्षक तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी समेत सभी पदाधिकारी, कर्मी, शिक्षक एवं छात्रों ने सामूहिक रूप से नशा मुक्त रहने का संकल्प लिया। जिला पदाधिकारी श्री  सिंह ने नशा तथा नशे की प्रवृत्ति से युवाओं पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नशा न केवल जीवन को बर्बाद करता है बल्कि परिवार, समाज और देश की उन्नति में अवरोध भी उत्पन्न करता है।

उन्होंने अपने संबोधन में युवाओं से अपील करते हुए कहा कि गलत संगत एवं जिज्ञासा की वजह से अक्सर युवा नशे की शुरुआत कर बैठते हैं, जो धीरे-धीरे गंभीर लत का रूप ले लेती है। यह जीवन को अंधकार की ओर धकेल देती है और भविष्य को प्रभावित करती है। ऐसे में युवाओं का जागरूक रहना अत्यंत आवश्यक है। डीएम श्री सिंह ने कहा कि युवा शक्ति ही देश की असली ताकत है, और उनका नशा मुक्त रहकर समाज तथा राष्ट्र निर्माण में योगदान देना अनिवार्य है।

कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्त भारत अभियान से संबंधित निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। अंत में जिला पदाधिकारी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का सफल समापन किया गया।

Post a Comment

أحدث أقدم