कोशी तक/ मधेपुरा:- जिला पदाधिकारी मधेपुरा तरनजोत सिंह द्वारा कृषि वर्ष 2025-26 के अंतर्गत अगहनी धान फसल कटनी प्रयोग कार्य का निरीक्षण मधेपुरा सदर प्रखंड के साहुगढ़ पंचायत स्थित गणेश स्थान राजस्व गांव, खाता संख्या 90/2 में किसान निर्मल कुमार पिता– महावीर मंडल के खेत में किया गया। निरीक्षण के दौरान 10×5 मीटर क्षेत्र से 29 किग्रा 150 ग्राम धान उत्पादन प्राप्त हुआ, जिसके आधार पर प्रति हेक्टेयर 58.3 क्विंटल उत्पादकता का आकलन किया गया।
फसल कटनी प्रयोग कार्य जिला पदाधिकारी श्री सिंह की उपस्थिति में पूरी पारदर्शिता एवं वैज्ञानिक विधि से संपादित कराया गया। इस अवसर पर जिला सांख्यिकी पदाधिकारी शिव नारायण राउत, जिला कृषि पदाधिकारी रितेश कुमार रंजन, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी हिमांशु कुमार रवि, प्रखंड कृषि पदाधिकारी मधेपुरा एवं स्थानीय ग्रामीण किसान उपस्थित रहे।जिला प्रशासन द्वारा किसानों की आय वृद्धि एवं कृषि उत्पादकता के सटीक आकलन हेतु ऐसे निरीक्षण लगातार किए जा रहे हैं।


एक टिप्पणी भेजें