नोंक-झोंक के बीच बीस सुत्री की बैठक संपन्न।

 बीस सुत्री की बैठक में बीडीओ को सम्मानित करते उपाध्यक्ष 



कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा:- प्रखंड कार्यालय के सभा भवन बीस सुत्री की एक बैठक सभा भवन में आयोजित की गई। बैठक में नव पदस्थापित बीडीओ ज्योति गामी को बीजेपी नगर मंडल अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने गुलदस्ता और बाबा का त्रिशूल भेंट कर सम्मानित किया। बैठक में मुख्य रूप से मुख्य मुद्दे से भटकते हुए आपस में ही सांसद प्रतिनिधि दानी लाल मंडल और बीस सुत्री अध्यक्ष हरेंद्र मंडल भीड़ गए। दोनों के बीच नोंक-झोंक का अधिकारियों भी मुस्कुरा कर मजे लिए। वही बैठक में पुर्व के निर्णयों की समिक्षा की गई। बीस सुत्री की बैठक करते 

मौके पर प्रमुख इस्तियाक आलम, सीओ नवीन कुमार सिंह, थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, बीईओ चंदन कुमार, बीपीआरओ रोहित कुमार, एमओ अजीत कुमार, सीडीपीओ चंद्रकला देवी, एलएस नुतन कुमारी, सोनी भारती, सुप्रभा रानी, खुशबू कुमारी, बीएचएम पियुष वर्धन, अशोक साह, प्रभाष मल्लिक, मोसीम खां, गौरव झा, खट्टर राम सहित कई सदस्य मौजूद थे।

Post a Comment

और नया पुराने