
छठ घाटों का निरीक्षण करती बीडीओ और स्थानीय मुखिया
कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा:- शुक्रवार को आगामी छठ पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी सिंहेश्वर ज्योति गामी द्वारा प्रखंड अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों शिव गंगा पोखर, सतोखर घाट, सुखासन, करुआ घाट, लालपुर नदी घाट, सबैला घाट आदि का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा घाटों की सफाई व्यवस्था, बेरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल की उपलब्धता, सुरक्षा प्रबंध एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समीक्षा की गई।
उन्होंने उपस्थित पंचायत सचिवों, स्वच्छता कर्मियों, तथा संबंधित विभागीय कर्मियों को निर्देश दिया कि सभी घाटों की सफाई, समतलीकरण, एवं कचरा निष्पादन कार्य समय पर पूर्ण किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
إرسال تعليق