मधेपुरा जिला क्रिकेट के प्रथम खिलाड़ी बनी का कहकशा परवीन

 मधेपुरा की पहली महिला क्रिकेट का बिहार 19 टी 20 टीम में चयन 



कोशी तक/ चौसा मधेपुरा:- मधेपुरा जिला के चौसा प्रखंड के अरजपुर पूर्वी पंचायत निवासी मो. सिराज की पुत्री कहकशा परवीन का बिहार क्रिकेट संघ की ओर से महिला क्रिकेट अंडर 19 टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए चयन करने की सूचना मिलते गांव में खुशी की माहौल छा गया।  कहकशा परवीन पिछले कई वर्षों से मधेपुरा जिला के बीएन मंडल स्पोर्ट्स एकेडमी के सदस्य के रूप में लगातार खेलती रही है इसके पूर्व इसका चयन बालिका अंडर- 15 में हुआ था। उसकी पहचान तेज गेंदबाज के  रूप में रही है। अपनी तेज गेंदबाजी के कारण उसका चयन अंडर 19 टी 20 क्रिकेट टीम में हुआ है। वह बेहतरीन खिलाड़ी के रूप में अपनी पहचान बना रही है। बीएन मंडल स्पोर्ट एकेडमी के ओनर ने बताया कि बिहार क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित सिलेक्शन ट्रायल के बाद चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी किया गया है। जिसमें मधेपुरा के कहकशा परवीन का भी चयन किया गया है। मधेपुरा की बेटी क्रिकेट के क्षेत्र में राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाएंगी। इस बाबत गौरीशंकर टुनटुन ने कहा कि मधेपुरा जिला क्रिकेट के प्रथम महिला खिलाड़ी बनी कहकशा परवीन अपनी  मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। उनमें क्रिकेट के प्रति गहरी रुचि और कड़ी मेहनत का जज्बा है। उन्होंने उम्मीद जताया है कि उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने प्रखंड जिले और राज्य का नाम रोशन करेगी। कहकशा परवीन के पिता मो. सिराज ने अपनी बेटी की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए बताया कि वह उत्क्रमित मध्य विद्यालय अमानत टोला में नवीं कि छात्रा है। और बेहतरीन खिलाड़ी के रूप में अपनी पहचान बना रही है।

Post a Comment

أحدث أقدم