जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गौ माता को राष्ट पशु घोषित करने की मांग की।

जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती  शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को देखने उमड़ी भीड़ 



कोशी तक / पतरघट सहरसा:- पतरघट प्रखंड के धबौली दुर्गा स्थान प्रांगण में गौ मतदाता संकल्प यात्रा को लेकर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने क्षेत्र का भ्रमण किया। उन्होंने गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी ने बिहार में सनातनी राजनीति का शंखनाद किया।

 निकालीं गौ मतदाता संकल्प यात्रा। 

जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती बिहार में सभी विधानसभा क्षेत्रों लड़ाएंगे प्रत्याशी। हर विधानसभा क्षेत्र से गौ भक्त लड़ेंगे विधानसभा चुनाव। शंकराचार्य सभी गौ भक्तो का चुनाव प्रचार करेंगे। सनातनी हिन्दुओं से करेंगे गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने के लिए गौ भक्तो के लिए मतदान की अपील। एक सभा को संबोधित करते हुए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि “सनातन धर्म की रक्षा तभी संभव है जब हम गौ माता का संरक्षण करेंगे। गौ रक्षा हमारी आस्था का विषय ही नहीं, बल्कि यह हमारे समाज और संस्कृति की भी आधारशिला है।” उन्होंने सभी लोगों से आग्रह किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में केवल उन्हीं प्रत्याशियों को वोट दें, जो गौ रक्षा को लेकर स्पष्ट और दृढ़ संकल्पित हों। शंकराचार्य जी ने बताया कि हम सभी राष्ट्रीय पार्टी के दिल्ली कार्यालय पर गये और पूछा कि गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए अपना पक्ष लोक सभा सदन में रखिए और अपने पक्ष को हमें बताइए लेकिन अभी किसी भी राजनीतिक दल ने अभी तक अपना पक्ष गौ माता के विषय में नहीं बताया। इसलिए अब मजबूरी में हमें बिहार विधानसभा चुनाव में गौ भक्त प्रत्याशी उतारना पड रहा है। शंकराचार्य जी ने यह भी घोषणा की कि वह आगामी विधानसभा चुनावों में सभी विधानसभा क्षेत्रों से अपने उम्मीदवार खड़े करेगी। उन्होंने कहा कि नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद औपचारिक रूप से यह बताया जाएगा कि कौन-कौन उम्मीदवार उनके तरफ से चुनाव लड़ रहे हैं। परिसर में आयोजित यह कार्यक्रम आध्यात्मिक और सांस्कृतिक माहौल से परिपूर्ण रहा।  भक्तों ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज जी के संदेश को श्रद्धा और उत्साह के साथ आत्मसात किया। साथ ही स्वामी जी ने मतदाता को जागरुक करते कहा कि आपके यहां जो भी वोट मांगने के लिए आते हैं उसे गौ माता रक्षा करने की बात अवश्य बताएं अगर आपको लगता है गौ माता की रक्षा वे नेता कर सकते हैं तो आप उन्हें अपना मत जरूर दें साथी उन्होंने मीडिया को संबोधित करके कहां की सत्ता पक्ष हो या विपक्ष कोई नेता सदन के पटल पर गौ माता रक्षा की बात नहीं करते हैं क्यों नहीं गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जा रहा है।बाबा सिंहेश्वर नाथ का पुजन करते शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद 

बाबा सिंहेश्वर नाथ का किया पुजन 

जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने  लगभग 6 बजे बाबा सिंहेश्वर नाथ मंदिर पहुच कर बाबा सिंहेश्वर नाथ के कामना लिंग का पुजन किया। उसके बाद राम जानकी ठाकुरबाड़ी पहुंचे।

Post a Comment

أحدث أقدم