सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत, पति और बच्चा घायल।

 टक्कर में क्षतिग्रस्त कार और ओटो 



कोशी तक/ भर्राही मधेपुरा:- मधेपुरा के भर्राही थाना क्षेत्र के बुधमा चौक एनएच 107 पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक महिला की मौत हो गई और उसके पति एवं पांच वर्षीय बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतका की पहचान रूपम देवी के रूप में हुई है। जो पूर्णिया जिले के जानकीनगर थाना क्षेत्र के लादूगढ़ की रहने वाली थीं। घायलों में मृतका के पति बिट्टू कुमार और उनका बेटा आदित्य कुमार शामिल हैं। तेज रफ्तार से  आ रही कार ने ऑटो में जोरदार टक्कर मारी, जिससे ऑटो सड़क किनारे पलट गया और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वही कार सवार मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर भर्राही थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त कार और ऑटो को जब्त कर लिया। और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया गया है। वही पुलिस फरार कार सवारों की तलाश शुरू कर दी गई है।

घायलों का इलाज

घायलों को सदर अस्पताल मधेपुरा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

Post a Comment

और नया पुराने