अधिसूचना के साथ ही बाजार से पोस्टर बैनर हटाना शुरू।

चुनाव की धोषणा के साथ ही पोस्टर और बैनर हटवाते प्रशासन 



कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा:- बिहार विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही प्रशासन की सक्रियता बढ़ गई। सीओ नवीन कुमार सिंह और थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल का भारी भरकर महकामा नगर पंचायत के पोस्टर और बैनर हटवाने के अभियान में जुटे दिखे। इस दौरान यह टीम महावीर चौक, मेला परिसर, मंदिर परिसर, बायपास, हाथी गेट, पेट्रोल पंप और दुर्गा चौक पर लगे सभी राजनीतिक पोस्टर और बैनर हटवाने का काम किया। इस दौरान लोगों को भी हिदायत दिया गया कि अपने अपने पोस्टर और बैनर को हटा लें। अन्यथा कारवाई सुनिश्चित है। टीम संध्या 6 बजे से लगभग 9 बजे तक अभिमान चला कर पोस्टर और बैनर हटवाया। मालूम हो की बिहार विधानसभा का का चुनाव 2 चरणों में संपन्न करने की घोषणा के बाद शहर भी चुनावी मोड़ में आ गया है। मधेपुरा जिला के 4 विधानसभा आलमनगर, बिहारीगंज, सिंहेश्वर और मधेपुरा में 6 नवंबर को मतदान होगा। सिंहेश्वर विधानसभा में 3 लाख 29 हजार 397 मतदाता अपना विधायक चुनेंगे। जिसमें 1 लाख 71 हजार 544 पुरुष और 1 लाख 57 हजार 606 महिला मतदाता हैं। वही 7 जेंडर और 240 सर्विस वोटर भी शामिल हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم