सिंहेश्वर थाना का चौकिदार बाईक थाना लेकर जाते
सिरसिया मंदिर के पास लावारिस हालत में मिला बाईक
कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा:- कमरगामा पंचायत के सार्वजनिक दुर्गा मंदिर सिरसिया के प्रांगण मे बीती रात से ही एक लावारिश हीरो मोटर साइकिल पड़ी हुई है। जब इसका कोई मालिक सामने नही आया तो इसकी सूचना सिंहेश्वर थाना को दिया गया। सूचना पर आदर्श थाना सिंहेश्वर ने चौकीदार धीरेन्द्र पासवान को भेज कर ब मोटरसाइकिल वहा से थाना मंगाया गया। स्थानीय लोगों ने बताया की शुक्रवार के रात से ही सिरसिया मंदिर के पास बिना नंबर का लाल रंग की हीरो स्पलेंडर प्लस बाईक लावारिस हालत में पड़ी हुई थी।
إرسال تعليق