आइजी ने किया मुरलीगंज के मतदान केंद्रों का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

 मुरलीगंज में बूथ का निरीक्षण कर बाहर निकलते आईजी


कोशी तक/मुरलीगंज मधेपुरा:-  आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रेक्षक (आईजी) प्रकाश कुमार ने बुधवार को मुरलीगंज प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों और पुलिस चौकियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, मतदान केंद्रों की स्थिति और प्रशासनिक तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में आईजी प्रकाश कुमार मध्य विद्यालय काशीपुर सहित कई महत्वपूर्ण मतदान केंद्रों पर पहुंचे। उन्होंने प्रत्येक बूथ पर प्रकाश व्यवस्था और पहुंच मार्गों एवं अन्य आवश्यक कार्य की स्थिति का निरीक्षण किया। जहा भी खामियां दिखीं, वहां संबंधित अधिकारियों को तुरंत सुधार करने के निर्देश दिए। आइजी ने कहा कि मतदान के दिन किसी भी तरह की अव्यवस्था या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मतदान केंद्रों की सुरक्षा और संवेदनशील इलाकों की निगरानी के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। उन्होंने सभी बूथों पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से समन्वय बनाकर काम करने की अपील की। निरीक्षण के दौरान एएसपी प्रवेंद्र भारती, सीओ किसलय कुमार, बीडीओ गोपाल कृष्णन, थानाध्यक्ष अजीत कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

आईजी प्रकाश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मतदान से पूर्व सभी संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों की विशेष निगरानी की जाए तथा हर स्थिति में मतदाताओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित की जाए।

मुरलीगंज से अंशु भगत 


Post a Comment

أحدث أقدم