सड़क दुर्घटना में बाईक सवार एक की मौत एक घायल

 

जेएनकेटी मेडिकल कालेज सिंहेश्वर मधेपुरा 



कोशी तक/ मुरलीगंज मधेपुरा:- मुरलीगंज-मधेपुरा एनएच 107 पर पड़वा नवटोल के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 44 वर्षीय बाइक सवार जवाहर यादव की मौत हो गई। वह मिठाई बाजार से मुरलीगंज के तमौट परसा अपने बेटी के घर जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार चार पहिये वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने घायल जवाहर को मधेपुरा मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस बाबत मृतक के भाई संतोष कुमार यादव की शिकायत पर वाहन और चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वही चार पहिये वाहन चालक को हिरासत में लिया गया है और वाहन जब्त कर लिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

मधेपुरा में लगातार सड़क दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। कुछ दिन पहले ही मधेपुरा में एक ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी को रौंद दिया था, जिसमें पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई थी। इसी तरह की एक अन्य घटना में बाइक सवार दो युवकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में मौत हो गई थी। बीपीएससी परीक्षा देकर लौट रहे बाईक 2 युवक की मौत हो गई थी। 

मुरलीगंज से अंशु भगत 

Post a Comment

أحدث أقدم