कोशी तक/ मधेपुरा:- मधेपुरा से एनडीए प्रत्याशी कविता कुमारी साहा की अनोखी पहल की हर जगह जमकर चर्चा हो रही है। प्रथम दलित सांसद किराय ऋषिदेव के घर पहुंचीं, धान झांटा और प्रतिमा निर्माण का आश्वासन दिया।
चुनावी सरगर्मी के बीच मधेपुरा विधानसभा से एनडीए प्रत्याशी कविता कुमारी साहा ने शनिवार को एक ऐसी पहल की, जिसकी चर्चा पूरे इलाके में हो रही है। उन्होंने मधेपुरा के प्रथम दलित सांसद किराय ऋषिदेव के घर पहुंचकर न सिर्फ उनके परिवार से मुलाकात की, बल्कि समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि भी दी।
कविता साहा का यह कदम लोगों के दिलों को छू गया। उन्होंने केवल औपचारिकता नहीं निभाई, बल्कि घरवालों के साथ बैठकर धान झांटने जैसे ग्रामीण कामों में हाथ बंटाया, जिससे पूरे इलाके में एक आत्मीय संदेश गया। उनके इस व्यवहार ने यह दिखाया कि वे सिर्फ चुनावी प्रचार नहीं कर रहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग से गहरा जुड़ाव रखती हैं।
इस दौरान उन्होंने आश्वासन दिया कि स्व. किराय ऋषिदेव की प्रतिमा जल्द ही मधेपुरा में स्थापित कराई जाएगी, ताकि नई पीढ़ी भी उनके संघर्ष और योगदान को याद रख सके। स्थानीय ग्रामीणों ने कविता कुमारी साहा के इस कदम की खूब सराहना की। लोगों ने कहा कि यह किसी प्रत्याशी का नहीं, बल्कि एक संवेदनशील महिला का सच्चा जन-संपर्क था। उनके इस सहज और जनसरोकार से जुड़े रवैए ने चुनावी माहौल में नई सकारात्मकता ला दी है।


إرسال تعليق