जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज में एनेस्थीसिया दिवस मनाया गया।

 

विश्व एनेस्थीसिया दिवस केक काट कर मनाया 



कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा :- जेएनकेटी मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में विश्व एनेस्थेसिया दिवस धुमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जेएनकेटी मेडिकल कालेज के सुप्रिटेंडेंट प्रो. डा. नगीना चौधरी और प्राचार्य डा. दिनेश प्रसाद, उपाधीक्षक डा. प्रिय रंजन भास्कर ने केक काट कर वर्ल्ड एनेस्थीसिया दिवस मनाया। और इस अवसर पर एनेस्थीसिया विभागाध्यक्ष डा. वेनु गोपाल, डा. अभय कुमार डा. मनीषा कुमारी, के द्वारा विश्व एनेस्थीसिया दिवस के अवसर पर चिकित्सक, परिचारिका श्रेणी ए, स्टाफ एवं मरीज के परिजनों को आपातकालीन समय में मरीज की जान कैसे बचाई जाती है। जिसके लिए सीपीआर का प्रशिक्षण देकर समझाया गया। जिसमें मेडिकल कालेज के चिकित्सक डा. नीरज कुमार, डा. रहुल्लाह, डा. संतोष कुमार, डा. सतपाल एवं जीएनएम शामिल थी। साथ ही बताया कि अब एनेस्थीसिया की जरूरत नही रह गई है। अब हमलोग इथर देते ही नही है। जिस अंग में आपरेशन करना होता है उसे ब्लाक कर देते हैं। प्राचार्य डा. दिनेश प्रसाद ने मेडिकल साइंस में एनेस्थेसिया के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि इस दिन पहली बार एनेस्थीसिया का इस्तेमाल हुआ था। एनेस्थीसिया की खोज से पहले सर्जरी करना चिकित्सक और मरीज दोनों के लिए ही बहुत कष्टदायक होता था। इस अवसर पर एनेस्थीसिया विभाग में एक कार्यक्रम आयोजित कर केक काटा गया।

 


Post a Comment

और नया पुराने