कोशी तक/ मुरलीगंज मधेपुरा:- मुरलीगंज में एक व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। घटना मधेपुरा जिला के मुरलीगंज थाना क्षेत्र का है, जहां मुरलीगंज मधेपुरा एनएच 107 मुख्य मार्ग पर नगर पंचायत कार्यालय समीप वार्ड नंबर 5 मे स्थित छोटी कोशी कालोनी मे बुधवार की सुबह 6 बजे एक युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान नपं के वार्ड नंबर 8 निवासी प्रकाश यादव का 20 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार के रूप मे हुई। शव मिलने की बात जंगल मे लगी आग के तरह फैल गयी और घटनास्थल पर देखते ही देखते लोगों का जमाबड़ा जमा हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। पोस्टमार्टम कराकर शव आने के बाद करीब तीन बजे आक्रोशित परिजन और स्थानीय लोगो ने मुरलीगंज मधेपुरा एनएच 107 मुख्य मार्ग को शहर के बेंगापुल के पास घंटो जामकर आवागमन बाधित कर दिया। आक्रोशित लोग हत्यारे की गिरफ्तारी और मुआवजा की मांग कर रहे थे। मृत युवक के परिजनों ने मामले का खुलासा करते हुए यह भी बताया कि लगभग 1 महीने पूर्व उनके पुत्र को गणेश पूजा के दौरान पुलिस द्वारा शराब के नशे में पकड़ा गया और जेल भेज दिया गया था।जिसके बाद उसे छुड़वाने के लिए कोई नहीं गया लेकिन अचानक से वह तीन दिन पूर्व जेल से छुटकर आ गया। लोगों के मन में यह भी प्रश्न चिन्ह था कि उसके पुत्र को किसने छुड़वाया। कुछ घंटे बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं थानाध्यक्ष अजीत कुमार के समझाने बुझाने के बाद पीड़ित परिजनों ने जाम को समाप्त कर दिया। मौके पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्याम आनंद, वार्ड पार्षद भानु पाल, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सुजीत कुमार शास्त्री, समाजसेवी कालेन्द्र यादव सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।
मुरलीगंज से अंशु भगत

إرسال تعليق