प्रेक्षक ने सिंहेश्वर विधानसभा के सिंहेश्वर में बुथों का निरीक्षण करते
कोशी तक / सिंहेश्वर मधेपुरा:- 72 सिंहेश्वर अनु.जा. विधानसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक डी प्रशांत कुमार रेड्डी ने शुक्रवार को सिंहेश्वर प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्रिटिकल, वल्नरेबल, न्यू बूथ एवं डिस्टेंट बूथों की भौगोलिक स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था और आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। बूथों पर उपलब्द अनिवार्य न्युनतम सुविधाओं जैसे पेयजल, शौचालय, रैंप, बिजली और संचार सुविधा का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए और मतदाता पर्ची वितरण की प्रगति की समीक्षा की। इस निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी ज्योति गामी और थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें