प्रखंड कार्यालय में कोशी दीदी की रसोई का हुआ उद्घाटन।

 कोशी दीदी की रसोई का उद्घाटन करते बीडीओ आशुतोष कुमार कोशी दीदी की रसोई के उद्घाटन के अवसर पर मौजूद गणमान्य 



कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा:- सिंहेश्वर प्रखंड कार्यालय परिसर में जीविका संपोषित कोशी दीदी के रसोई का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी आशुतोष कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर जीविका के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि और कर्मी गण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री कुमार ने कहा कि डीकेआर प्रखण्ड कार्यालय में आने वाले आमजनों और कार्यकाल में कार्यरत कर्मी को उचित दर पर गुणवत्ता पूर्ण भोजन एवं नाश्ता उपलब्ध कराएगी। उन्होंने उपस्थित लोगों से इस पहल को सफल बनाने हेतु सहयोग करने का आग्रह किया।डीकेआर ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो स्थानीय रोजगार का सृजन करता है और समुदाय को सशक्त करने में सहायक सिद्ध होगा। इस अवसर पर जिला मैटर सौरभ राज, जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक संदीप कुमार प्रबंधक, गैर कृषि नीलकमल चौधरी, प्रखंड परियोजना प्रबंधक जीविका सिद्धार्थ राय, जीवकोपार्जन विशेषज्ञ रजत कुमार, क्षेत्रीय समन्वयक आदित्यनाथ पासवान, कार्यालय सहायक अभिषेक कुमार, लेखपाल आलोक कुमार और जीविका दीदी मौजूद थे। इस पहल से स्थानीय लोगों को उचित दर पर गुणवत्ता पूर्ण भोजन और नाश्ता उपलब्ध होगा, साथ ही स्थानीय रोजगार का सृजन भी होगा।

Post a Comment

और नया पुराने