कोशी तक/ चौसा मधेपुरा:- मधेपुरा के चौसा प्रखंड में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां कलश विसर्जन के दौरान एक 5 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। मृतक बालक अंकुश कुमार अरजपुर पश्चिमी पंचायत के गौशाला वार्ड नंबर 5 निवासी था। घटना गुरुवार को उस समय हुई जब चंदसुरी टोला माता दुर्गा की कलश विसर्जन के लिए गौशाला गए थे। नहर में बाढ़ के पानी में सभी लोग विसर्जन में गए थे, लेकिन अंकुश गहरे पानी में जाने के कारण डूब गया।
स्थानीय गोताखोरों ने 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बालक के शव को बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौसा ले आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चौसा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया है।
पर्व त्यौहार में ऐसी घटनाएं हमें जल स्रोतों के आसपास दिखती है। इस पर सावधानी बरतने की आवश्यकता होती हैं, खासकर त्योहारों के दौरान जब लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा होते हैं। प्रशासन को भी ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए।
चौसा से नौसाद आलम

एक टिप्पणी भेजें