सिंहेश्वर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

सिंहेश्वर थाना 



कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा:- सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के मजरहट वार्ड नंबर 14 में शनिवार की सुबह  विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान दीपक उर्फ लक्ष्मी देवी उम्र लगभग 30 वर्ष, पति कैलाश सादा, मजरहट वार्ड नंबर 14, थाना सिंहेश्वर जिला मधेपुरा के रूप में हुई है।

मृतका की मां ललिया देवी उम्र लगभग 55 वर्ष, पति सुकराती सादा, सा चौधारा वार्ड नंबर 9, थाना व जिला सुपौल ने सिंहेश्वर थाना में आवेदन देकर बताया कि उनकी बेटी लक्ष्मी देवी की शादी करीब 12 वर्ष पूर्व कैलाश सादा, पिता रघुनाथ सादा से हुई थी। शादी के बाद दोनों के दो बच्चे हुए, लेकिन लगभग पांच वर्ष पहले से पति–पत्नी अलग-अलग रह रहे थे।

ललिया देवी ने बताया कि दीपावली पर्व से कुछ दिन पहले वे अपनी बेटी से मिलने आई थीं। शनिवार की सुबह करीब 7 बजे उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी की हत्या कर दी गई है। जब वे अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंचीं, तो घर का दरवाजा खुला पाया गया और बेटी लक्ष्मी देवी चौकी पर मृत अवस्था में पड़ी थी। उसके चेहरे और सिर पर गहरे चोट के निशान थे तथा आसपास खून फैला हुआ था।

परिजनों का कहना है कि किसी नुकीले व धारदार हथियार से वार कर हत्या की गई है। हालांकि, किसी पर प्रत्यक्ष आरोप नहीं लगाया गया है। सिंहेश्वर थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह  ने बताया कि परिजन ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Post a Comment

أحدث أقدم