कोशी तक/ मधेपुरा:- बिहार विधानसभा आम निर्वाचन -2025 के निमित्त 70- आलमनगर, 71- बिहारीगंज, 72- सिंहेश्वर अनु जाती 73- मधेपुरा में आज दिनांक -20-10-2025 को सामान्य प्रेक्षक की देखरेख तथा सीसीटीवी एवं विडियो ग्राफी के निगरानी में नाम वापसी कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें 72- सिंहेश्वर अनु. जा. विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से आप नेता नंदन कुमार तथा 73- मधेपुरा विधानसभा क्षेत्र से राजेन्द्र दास (निर्दलीय) ने अपना नाम वापस लिया। नाम वापसी के पश्चात्
70- आलमनगर विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 10 है। जिनमें जदयू से नरेंद्र नारायण यादव, दि नेशनल रोड मैप पार्टी आफ इंडिया अख्तर मंसूरी, विकास शील इंसान पार्टी नवीन कुमार, राष्ट्रीय जन संभावना पार्टी मोहन शर्मा, जन सुराज से सुबोध कुमार सुमन, निर्दलीय से अमर कुमार सिंह, चानो ऋषिदेव, विनोद आशीष, रुबी कुमारी तथा विक्रम कुमार गुप्ता शामिल हैं।
71- बिहारीगंज विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 7 है। जिनमें जदयू से निरंजन कुमार मेहता, बसपा से रविन्द्र कुमार, राजद से रेनू कुमारी, जन सुराज से अमलेश राय, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर आफ इंडिया कम्यूनिस्ट से पंकज कुमार जायसवाल, निर्दलीय कर्ण कुमार मिश्रा, मोहम्मद सजाम शामिल हैं।
72- सिंहेश्वर अनु. जाती विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 8 है। जिसमें राजद से चंद्रहास चौपाल, जदयू रमेश ऋषि, बसपा से सुभाष कुमार, जन सुराज से प्रमोद कुमार राम, निर्दलीय बबलू ऋषिदेव, बम-बम कुमार, मंजू देवी तथा बिरेंद्र कुमार शर्मा शामिल हैं।
73- मधेपुरा विधानसभा क्षैत्र से चुनाव लडने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 12 है। जिसमें जदयू से कविता कुमारी साहा, राजद से चन्द्रशेखर, आप से मुकेश कुमार, बीएसपी ललन कुमार राम, आदर्श मिथिला पार्टी से कामेश्वर यादव, जागरूक जनता पार्टी प्रदीप कुमार, दि नेशनल रोड मैप पार्टी आफ इंडिया से मोहम्मद आशीफ आलम, जन सुराज से शशि कुमार, जनशक्ति जनता दल संजय यादव, पोउटिसट ब्लाक इंडिया सुरेन्द्र यादव, निर्दलीय प्रणव प्रकाश तथा संजय कुमार शामिल हैं।
नाम वापसी के दौरान निर्वाची पदाधिकारी के अलावे 70- आलमनगर विधानसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक आईएएस रघुराज एम आर. 71- बिहारीगंज विधानसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक आईएएस नवीन कुमार सिंह, 72- सिंहेश्वर अनु.जा. विधानसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक का आइएएस डी. प्रशांत कुमार रेड्डी तथा 73- मधेपुरा विधानसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक आइएएस ए. आनंद कुमार शामिल रहे।

إرسال تعليق