कोशी तक/ मधेपुरा :- लायंस क्लब मधेपुरा की ओर से नई दृष्टि नई सृष्टि कार्यक्रम के तहत 31 गरीब मरीजों का निशुल्क मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन किया गया। दीपावली के पर्व के दिन सोमवार को शहर के पवन हंस आई क्लिनिक चैती दुर्गा चौक के पास डीएम तरणजोत सिंह द्वारा मरीजों की पट्टी हटाते हुए उन्हें चश्मा प्रदान किया गया। दीपावली के अवसर पर नई दृष्टि पाकर सभी काफी उत्साहित थे।
डीएम ने इस मौके पर अपने संबोधन में कहा दीपावली प्रकाश का पर्व है दूसरे के जीवन में रोशनी फैला कर इस पर्व को मनाने की लायंस क्लब मधेपुरा एवं पवन हंस आई क्लीनिक की परंपरा को वह सलाम करते हैं। नई दृष्टि- नई सृष्टि कार्यक्रम का आयोजन कर लायन्स क्लब ने सराहनीय कार्य किया है। डॉ. जाहिद अख्तर एवं पवन हंस आई क्लिनिक के संस्थापक डॉ. संजय कुमार के नेतृत्व में प्रत्येक वर्ष दीपावली के अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित की जाती है। रीजनल चेयरपर्सन लायन चंद्रशेखर कुमार ने कहा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया गया है। इस टारगेट को और बढ़ाने की कोशिश करेंगे।
दीपावली पर आंखों की रोशनी लोटाते डा. संजय की टीम
जोनल प्रेसिडेंट डा. आर के पप्पू ने कहा लायंस क्लब के आयोजन की सराहना करते हुए कहा दीपावली का उत्सव सही मायने में इसी अंदाज में मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह का कार्यक्रम लाइंस क्लब की परंपरा बन गई है। हम चिकत्सकों की टीम को सलाम करते हैं।
मौके पर चार्टर प्रेसिडेंट डा. एस एन यादव ने कहा पीड़ित मानवता की सेवा का लक्ष्य लेकर लायंस क्लब कार्य करता है।
लायंस क्लब के अध्यक्ष इंद्रनील घोष ने कहा लगातार 9 वर्ष से यह कार्यक्रम जारी है। हम सभी के सहयोग से कार्यकर्म हो रहा है
लायन सी ए मनीष सर्राफ ने कहा लम्बे समय से हम सभी मिलकर समाज में गरीब लोगों के लिए इस तरह का कार्यक्रम करते हैं जरूरतमंदों के लिए हमेशा ही आगे खड़े रहते हैं और हमेशा ही रहेंगे।
रौशनी लोटाने के बाद लायंस क्लब की पुरी टीम जश्न में
सचिव आलोक मंडल ने बताया कि डॉ. एस एन यादव हर साल अपनी पत्नी की स्मृति में मोतियाबिंद के ऑपरेशन में यथासंभव आर्थिक सहयोग करते आ रहे। इस अवसर पर मरीजों के बीच उपाध्यक्ष विकास सराफ के द्वारा दीपावली पर सभी के बीच मिठाईयां बांटी गई। इस मौके पर कोषाध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल, अर्पणा कुमारी, डा. गोपाल कुमार, डा. विवेक कुमार, डा. पी टूटी, डा. राजकिशोर, राजेश कुमार राजू, चंदन कुमार, राजीव सर्राफ, राजीव रंजन, सुधाकर पांडे, शंभू कुमार, जयकुमार गुप्ता, मनीष प्राण सुखका, आंनद प्राण सुखा, सुधीर भगत, ओपी श्रीवास्तव, बबलू सिंह, लायंस क्लब सिंहेश्वर के प्रेसिडेंट लाइन डा. एस के सुधाकर, सचिव राकेश कुमार, उपाध्यक्ष संजीव भगत, मुरलीगंज उड़ान के प्रेसिडेंट डा. मानव सिंह, जोनल चेयरपर्सन रुपेश कुमार, एवं लायंस क्लब फेमिना के अध्यक्ष प्रो. राधा कुमारी एवं उनके सदस्य गण की उपस्थिति रही. वही पवन हंस क्लिनिक के समाजसेवी स्टाफ चंदन कुमार, रंजन कुमार, कुंदन कुमार, मंतोष कुमार, सनोज कुमार का सराहनीय योगदान रहा।


एक टिप्पणी भेजें