सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति की बैठक में घिसे-पिटे पुराने मुद्दे ही रहे चर्चा में।

 सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति की 6 सितंबर की बैठक।



कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा:- सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति की 6 सितंबर को सिंहेश्वर न्यास की बैठक जो मधेपुरा में हुई। उसमें सिर्फ आगामी दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पूजा के आयोजन पर चर्चा की गई। समिति ने हर  साल की भांति इस साल भी निर्णय लिया कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा में मंदिर परिसर स्थित दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा एवं अन्य देवी-देवताओं की अस्थायी प्रतिमा, विशेष भोग एवं पूजन सामग्री तथा दुर्गा मंदिर में बिजली से सजावट आदि कार्य करवाए जाएंगे। इसके अलावा दीपावली में सम्पूर्ण मंदिर प्रांगण एवं परिसर में दीप, मोमबत्ती एवं पूजन सामग्री और छठ पूजा में मंदिर परिसर स्थित जिला का सबसे बेहतरीन घाट शिवगंगा पोखर की साफ-सफाई, शिवगंगा पोखर में तीन ओर बास से अस्थायी बेरिकेटिंग, शिवगंगा पोखर के चारों ओर पंडाल एवं प्रकाश व्यवस्था आदि कार्य करवाए जाएंगे।

बकाया राशि की भुगतान : 

बैठक में लंबित बकाया राशि का भुतान पर कहा गया की लंबित बकाया राशि की विपत्रों की जांच करने हेतु एक जांच समिति गठित की जाएगी। और विपत्रों की बारिकी से जांच कर लंबित बकाया राशि की भुगतान की जाएगी। 

कर्मियों की उपस्थिति पर रहेगी पैनी निगाह।

बैठक में 5 हजार से कम वेतन पाने वाले कर्मियों की उपस्थिति दर्ज कराने हेतु नियंत्रण कक्ष में फेशियल बायोमेट्रिक उपकरण लगवाने का निर्णय लिया गया है। जिसमें कहा गया है कि नियंत्रण कक्ष में फेशियल बायोमेट्रिक उपकरण लगवाया जाएगा। लेकिन वेतन 5 हजार से कम 20 माह से वेतन नही?

3 साल से बड़ा जेनरेटर खरीद की बनती है योजना। 

बैठक में मंदिर परिसर में प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए हर बैठक की तरह इस बैठक में भी बड़ा जेनरेटर जेम पोर्टल कोटेशन से क्रय करने का निर्णय लिया गया। देखना लाजमी है कब खरीद होता है। 

मंदिर परिसर का बिजली वायरिंग हर साल की योजना बनी। 

बैठक में सम्पूर्ण मंदिर परिसर का बिजली वायरिंग कार्य की  योजना भी हर बैठक में होता है। पता ही नही चल पाता है। मंदिर में हर साल बिजली वायरिंग का काम क्यों करना पड़ता है। यह काम भवन प्रमंडल, मधेपुरा से करवाने का निर्णय लिया गया। जो मंदिर के बेरिकेडिंग के लिए न्यास का लाखों खर्च करवाता है। 

अस्थाई दुकान को चिंहित करने का निर्णय।

हर बैठक की तरह इस बैठक में भी अस्थाई दुकान को चिंहित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में न्यास समिति की भूमि पर स्थायी अस्थायी दुकान की मापी अंचल अधिकारी, सिंहेश्वर और लेखापाल के द्वारा कर सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति को दुकानों की मापी और अवैध रूप से बने दुकानों को चिन्हित करने का निर्देश दिया गया। जिससे सदस्यों और कर्मियों के चेहरे खिल उठते हैं। 

पर्षद शुल्क भेजने का निर्णय 

बैठक में बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद, पटना को पर्षद शुल्क भेजने का निर्णय लिया गया।

कर्मचारियों का स्थानांतरण 

पिछले बैठक की तरह इस बैठक में भी कर्मचारियों के  स्थानांतरण की चर्चा रही। सदस्यों ने हर साल कर्मचारियों का स्थानांतरण करने का निर्णय लिया गया। जिसका निष्पादन सचिव और प्रबंधक को दिया गया है। 



Post a Comment

أحدث أقدم