विधानसभा उपाध्यक्ष को आवेदन देते दैनिक वेतन कर्मी
कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा:- प्रखंड एवं अंचल के दैनिक पारिश्रमिक भोगी वाहन चालक को संविदा पर समायोजन या सामान्य प्रशासन के समकक्ष पारिश्रमिक भुगतान के लिए वाहन चालको ने विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेन्द्र नारायण यादव से मिलकर अपनी व्यथा बताई। दैनिक वेतन भोगी वाहन चालकों ने कहा प्रखंड कार्यालय एवं अंचल कार्यालय में विगत कई वर्षों से दैनिक वेतन भोगी के रूप कार्य कर रहे हैं और वर्तमान में 536 रुपये दैनिक मजदूरी का भुगतान किया जाता है। जो इस मंहगाई को देखते हुए परिवार के भरण-पोषण करना दुर्लभ है। बच्चों को शिक्षा देना लगभग असंभव ही है
संविदा के आधार पर नियोजन हो।
दैनिक पारश्रमिक वाहन चालकों ने मांग की आप सभी वाहन चालकों को संविदा के आधार पर नियोजित करे।या सामान्य प्रशासन के समकक्ष पारिश्रमिक भुगतान करने की मांग की।
मांगों पर विचार करना
मांगों पर विचार करने और सक्षम पदाधिकारी को आदेशित करने की मांग की।
विधानसभा उपाध्यक्ष ने दिया आश्वासन।
इस बाबत विधानसभा उपाध्यक्ष ने दैनिक पारिश्रमिक वाहन चालकों के सामने ही शायद प्रशासनिक विभाग के सचिव से बात की और संविदा पर बहाल करने का आश्वासन दिया।
मौके पर मो. रफिकउद्दीन, मो. समसुल हक, कुंदन कुमार, अमरजीत कुमार शर्मा, कुमार प्रशांत सिंह, पिंटु यादव, पप्पू कुमार, संतोष कुमार, रूपक कुमार, मो. अली राहुल, उमेश कुमार, मिथलेश कुमार, राजु कुमार, मुकेश यादव मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें