यूपीएससी की परीक्षा देकर लौट रहे गंभीर रूप से घायल युवक
कोशी तक सिंहेश्वर मधेपुरा:- भागलपुर से बीपीएससी की परीक्षा देकर बाईक से लौट रहे 2 युवक में एक की सडक दुर्घटना में मौत और दुसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज जेएनकेटी मेडिकल कालेज में चल रहा है। गंभीर स्थिति को देखते हुए रैफर। जानकारी के अनुसार सिंहेश्वर प्रखंड के जजहट सबैला वार्ड नंबर 8 निवासी अनिल यादव का पुत्र राज कुमार यादव अपने मित्र सह ममेरा भाई सुपौल जिला के झउरा निवासी पप्पू कुमार के साथ बीपीएससी का परीक्षा देने भागलपुर गया था। वापस लौटते समय भर्राही के तुरकाही सबैला के पास एक चार चक्का वाहन की जबरदस्त ठोकर से दोनों युवक दुर जा गिरा। दोनों युवक का जांघ टुट गया है। एक का सर भी फट गया। गंभीर स्थिति में स्थानीय लोगों ने उसे जेएनकेटी मेडिकल कालेज में लाया। जहा पप्पु कुमार की मौत हो गई। वही राजकुमार को बेहतर इलाज के लिए सिल्लीगुड़ी रैफर कर दिया गया है।
एक टिप्पणी भेजें