इंस्पायर्ड अवार्ड में मधेपुरा की शत प्रतिशत सफलता

 इंस्पायर अवार्ड के ऐतिहासिक सफलता के नायक शिक्षक 



कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा:- मधेपुरा जिले ने इंस्पायर अवार्ड में शत प्रतिशत सफलता हासिल कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त की है। यह उपलब्धि न केवल जिले के छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों की मेहनत का प्रमाण है, बल्कि बिहार में शिक्षा और नवाचार के क्षेत्र में एक नई मिसाल भी कायम करती है। उदाकिशुनगंज प्रखंड ने इस कार्य को सबसे पहले संपन्न करने का गौरव हासिल किया है।

इंस्पायर अवार्ड योजना के मुख्य बिंदु:

उद्देश्य : स्कूली छात्रों को विज्ञान में रुचि जगाना और नवाचार को प्रोत्साहित करना।

लाभ : चयनित छात्रों को विज्ञान मॉडल बनाने के लिए 10,000 रुपये की राशि प्रदान की जाती है।

भागीदारी : कक्षा 6 से 10 तक के छात्र भाग ले सकते हैं।

आइडिया सबमिशन : छात्रों को अपने नवाचारी आइडिया ऑनलाइन सबमिट करने होते हैं।

मधेपुरा जिले की इस उपलब्धि पर बीईओ उदाकिशुनगंज निर्मला कुमारी ने हर्ष व्यक्त किया है और कहा है कि यह सफलता आगे के वर्षों में और अधिक उपलब्धियों का आधार बनेगी। उन्होंने अपने प्रखंड तकनीकी टीम के सदस्यों का विशेष आभार व्यक्त किया है। प्रखंड के सभी विद्यालय प्रधान, संबंधित गणित विज्ञान के नामित शिक्षक शिक्षिकाओं, स्टुडेंट्स और उनके माता पिता व अभिभावकों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी जाता है। उनके अथक परिश्रम, समर्पण और कर्तव्यों के प्रति अटूट निष्ठा के लिए ढेरों शुभकामनाएं।मौके पर इंस्पायर अवार्ड जिला व प्रखंड स्तरीय टीम के सदस्य शैलेश कुमार चौरसिया, मंजर आलम, वंदना कुमारी, अनिकेत रंजन, अविनाश कुमार, प्रसून कुमार सिंह, पवन कुमार रंजन, शिक्षक आफताब आलम, आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

और नया पुराने