गणेश महोत्सव के महा प्रसाद में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। गणपति बप्पा के नारे से गंज उठा परिसर।

महाभोग के पुजा में  शामिल 56 प्रकार के व्यंजन 


कोशी तक /सिंहेश्वर मधेपुरा:- सिंहेश्वर के राम-जानकी ठाकुरबाड़ी सिंहेश्वर में गणेश पुजा की धुम रही। शनिवार को विसर्जन को लेकर गणेश महोत्सव का आकर्षण अपने अंतिम चरम पर दिखा। और गणेश महोत्सव के नवमी को भव्य पुजा अर्चना के साथ महाप्रसाद का आयोजन भी आकर्षण का केंद्र रहा। शुक्रवार को महाप्रसाद में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्व. सिद्धनाथ साह के पुत्रों के द्वारा महाभोग लगाया गया। महाभोग के प्रसाद में 56 प्रकार के व्यंजन मिला कर रिद्धि सिद्धि के देवता भगवान गणेश का भोग लगाया गया। अंतिम संध्या आरती और महाप्रसाद को लेकर पुजा लगभग 9 बजे तक चला। महाभोग के पुजा में सुबोध गुप्ता और कंचन देवी, मनोज गुप्ता और सावित्री देवी, मीरा देवी, तथा संजय गुप्ता और नीतु देवी के साथ पुजा में भाग लिया। पुजा पुरोहित पंडित शांति नाथ झा ने संपन्न कराया। पुजा मे शामिल चारों परिजन सुबोध, मनोज, संजय, मीरा गणेश महोत्सव आरती बाद निकलते श्रदालुओं की भीड़ 

महाप्रसाद को लेकर उमड़ी भारी भीड़।

गणेश महोत्सव में महाप्रसाद के पुजा देर तक चलने के कारण रविवार को संध्या आरती 9 बजे हूई। भीड़ के कारण गणेश महोत्सव स्थल पर तील रखने की जगह नही मिल रही थी। भीड़-भाड़ के कारण मेले लगे दुकानदारों के चेहरे पर भी खुशी की मुस्कान नजर आ रही थी। गणेश महोत्सव में महिलाओं की संख्या देखते ही बनती थी।   गणेश महोत्सव में आने वाले भक्तो ने जमकर महाप्रसाद का लुत्फ उठाया। सभी के जुवान पर महाप्रसाद की चर्चा रहीं। 

मौके पर राम जानकी ठाकुरबाड़ी के कोषाध्यक्ष अरविंद प्राण सुखका, विश्व नशा उन्मूलन के संस्थापक संत गंगा दास, पुर्व सरपंच राजीव कुमार बबलू, सिंहेश्वर पैक्स अध्यक्ष चंदन रमानी, एसवी गुरु कूल के डायरेक्टर रुपेश कनौजिया, कुमार जेनरल स्टोर के प्रोपराइटर आयुष कुमार भगत, प्रिंस गुप्ता, पंकज गुप्ता, संजीव शर्मा, गणेश गुप्ता, जीत प्रकाश गुप्ता, देवेश रमानी, गणेश पूजा समिति के संरक्षक सुभाष राम, अध्यक्ष राकेश रमानी, उपाध्यक्ष संतोष चौधरी, महासचिव प्रधान भारती, सचिव रामाशीष कुमार, कोषाध्यक्ष चंदन साह, उप कोषाध्यक्ष अमीत साह, व्यवस्थापक कैलाश रमाणी, सह  व्यवस्थापक प्रदीप राम, कार्यालय प्रभारी राजेश पौदार, सह कार्यालय प्रभारी ईश्वर कुमार, सुचना प्रभारी सुमित वर्मा, सह सुचना प्रभारी बबलू कुमार, पंडाल प्रभारी अमीत कुमार भगत, सहायक पंडाल प्रभारी गोपाल भगत, ऋतिक कुमार, कार्तिक कुमार, पुजारी प्रदीप राम और विनोद साह, सहित हजारों लोग शामिल थें।

Post a Comment

أحدث أقدم