एनडीए का बिहार बंद के शांतिपूर्ण रहा।

सिंहेश्वर में मोदी के मां को गाली देने का विरोध करते एनडीए नेता बिहार बंद के दौरान स्व:तह बंद रही सिंहेश्वर की दुकान 



कोशी तक सिंहेश्वर मधेपुरा:- एनडीए गठबंधन द्वारा बुलाए गए बिहार बंद के दौरान सिंहेश्वर बाजार में दुकानें स्वेच्छा से बंद रहीं। यह बंद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गवासी मां के खिलाफ कांग्रेस और महागठबंधन के द्वारा की गई अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में बुलाया गया था।शांतिपूर्ण बंद के पक्षधर दिखे भाजपाई कार्यकर्ता 

इस बंद में एनडीए गठबंधन के सभी घटक शामिल रहे। जदयू के प्रखंड अध्यक्ष हरेंद्र मंडल, भाजपा के नगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, सिंहेश्वर ग्रामीण के मण्डल अध्यक्ष संतोष मल्लिक, हम के प्रखंड अध्यक्ष इंदरजीत ऋषिदेव, भाजपा के जिला महामंत्री विनोद सरदार, जिला महासचिव अशोक साह, भाजपा के जिला कार्यसमिति सदस्य संजय पाठक, वरिष्ठ भाजपा नेता गजेंद्र राम शामिल थे। एनडीए के सभी घटक के नेताओं के द्वारा सिंहेश्वर बाजार में जुलूस निकालकर महागठबंधन और कांग्रेस पार्टी के विरोध में तथा नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, एनडीए गठबंधन जिंदाबाद का जम कर नारा लगाया गया। एनडीए नेताओं ने राहुल गांधी और महागठबंधन के नेताओ से इस अपमानजनक टिप्पणी के लिए माफी मांगो के नारा लगाया गया। एनडीए गठबंधन के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने इस बंद को सफल बनाने के लिए एकजुटता दिखाई और महागठबंधन और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। जुलूस में भाजपा के नगर उपाध्यक्ष किशोर लेहरी, जिला आईटी सेल के सुभाष चौहान, भीम मंडल, सुरेश मंडल, मनोज गुप्ता, कुंदन चौधरी, राजू राजा, रजनीकांत सिंह, सोनू सिंह, भानु ठाकुर, घुटर राम, निशु सिंह,अरुण आनंद,सुमित सिंह,रविंदर ऋषिदेव,लखन मंडल, सुमन ठाकुर, रंजीत सिंह,मनोज यादव,भूपेंद्र गुप्ता, जंजीर मुखिया सहित एनडीए कार्यकर्ता शामिल रहे ।

Post a Comment

أحدث أقدم