एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में वन विभाग और विधालय के शिक्षक
एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में पौधा लगाते प्रमुख इस्तयाक आलम
कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- नगर पंचायत सिंहेश्वर के मध्य विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर वन विभाग द्वारा आयोजित एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का उद्घाटन सिंहेश्वर के प्रमुख मो. इस्तियाक आलम, उप प्रमुख मुकेश यादव ने पौधा लगाकर किया। इस अवसर पर प्रमुख श्री आलम ने कहा पेड़ हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा है। ये हमें पीने के लिए स्वच्छ जल, सांस लेने के लिए हवा, मनुष्य, जानवर और पौधों को छाया और भोजन प्रदान करते हैं। ये जीव-जंतुओं और वनस्पतियों की असंख्य प्रजातियों के लिए आवास, खाना पकाने और गर्मी के लिए जलाऊ लकड़ी, इमारतों के लिए सामग्री और आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और मनोरंजक महत्व का स्थान रखता है।
इस बाबत उप प्रमुख मुकेश कुमार ने एक पेड़ मां के नाम" क्या है। बताते हुए कहा "एक पेड़ मां के नाम" का अर्थ है "मां के नाम पर एक पेड़।" यह एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन है। जिसका उद्देश्य नागरिकों को अपनी माताओं, चाहे वे जीवित हों या दिवंगत, के सम्मान में पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित करना है। ताकि हम और हमारा देश हरा भरा हो।
2025 में 100 करोड़ पेड़ लगाने का लक्ष्य।
वन परिसर पदाधिकारी राकेश कुमार ने बताया की 2025 में, हमारा लक्ष्य हरित क्षेत्र बढ़ाने और बंजर भूमि के पुनरुद्धार के लिए 100 करोड़ से अधिक पौधे लगाना है। इसके लिए स्वदेशी वृक्षारोपण, पिछले वर्षों के वृक्षारोपण का रखरखाव और वृक्षारोपण अभियानों के कार्यान्वयन में सामुदायिक भागीदारी, आंकड़ों के रिकॉर्ड, रखरखाव, निगरानी और जागरूकता भी अहम है। उन्होंने कहा इस अभियान में शामिल हों और अपनी मां के नाम पर एक पेड़ अवश्य लगाएं। मौके पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रेखा कुमारी, निशांत कुमार, रंजीत ठाकुर, पुनम कुमारी, संतोष कुमार, रजनीश चंद्र, मोनिका कुमारी, मास्टर ट्रेनर अविनाश कुमार, बीआरसी लेखापाल अभिषेक कुमार, वन विभाग से पृष्पा कुमारी, रुपम कुमारी, सरोज कुमार सिंह सहित उत्सवी माहौल में वन विभाग के ड्रेस में विधालय के छात्र मौजूद थे।
إرسال تعليق