
नवोदय विद्यालय में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा :- पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय में मंगलवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उदघाटन सिहेंश्वर अस्पताल के मुख्य चिकित्सा प्रभारी डॉ. रविंद्र कुमार के द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि सभी की चिकित्सा सुविधा एवं जांच जरुरी है। बहुत सारी ऐसी बीमारियां हैं। जिसके लक्षण दिखाई नहीं देते हैं। यह बिमारी जांच से ही पहचान में आता है। समय समय पर जांच और दवाइयां लेने से रोग प्रारंभिक चरण में ही ठीक हो जाएगा। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य श्री आरएन. ठाकुर ने कहा कि पीएम श्री योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के लोग विद्यालय आकर विद्यार्थियों को जांच कर दवा दिए इसके लिए हम उनके प्रति आभार प्रकट करते हैं। भविष्य में भी आप सब इसी प्रकार विद्यालय से जुड़ाव रखेंगे। हम ऐसी अपेक्षा करते हैं। कार्यक्रम में जवाहर नवोदय विद्यालय के चार सौ से अधिक विद्यार्थी एवं शिक्षक हिस्सा लिए।इस जांच शिविर में सीएचसी सिंहेश्वर चिकित्सा प्रभारी डा. रविंद्र कुमार, डा. ड्रीमा, सीएचओ अंशु प्रिया, शुभम, खुशबू, कृति आतिफ रजा, स्वास्थ्य विभाग से शामिल हुए। अंत में सभी का धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के नर्स सरोजिनी कुमारी के द्वारा किया गया।
إرسال تعليق