बिना सूई और पट्टी के लेजर से आंखों का सफल इलाज - डा. सुदीप

 शिविर में आंख के चिकित्सक द्वारा आंखों की जांच करते पटना के मनोविनोद अस्पताल, मोतियाबिंद के मरीज हेतु वरदान 


कोशी तक/ पटना:- पटना के मनोविनोद हास्पीटल प्राइवेट लिमिटेड ने पटना के आस पास के गांवों में जाकर केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना का लाभ गरीबों और सुविधाओं से दुर लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से बुसहर में निःशुल्क नेत्र जांच एंव दवाई वितरण शिविर का आयोजन किया। इस अवसर पर डा. सुदीप कुमार ने शिविर में आए लोगों के आंखों की जांच कर उसे दवाई भी दिया। साथ ही  जो मरीज मोतियाबिंद से ग्रसित है। उसका आयुष्मान कार्ड से निःशुल्क आपरेशन की व्यवस्था है। साथ ही मरीजों को विदेशी लेंश प्रत्यारोपण की सुविधा भी आयुष्मान कार्ड से हो जाएगा। इसमें घर से खर्च नही करना पड़ेगा। 

बिना सुई और पट्टी के बिना होगा आपरेशन।

मनोविनोद हास्पीटल के आई स्पेशलिस्ट डा. सुदीप कुमार ने बताया सैदानी चक, डोमनचक चौराहा मेन रोड रामकृष्ण नगर परसा बाजार पटना स्थित मनोविनोद अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन किया जाता है। जहां आधुनिक तकनीक से कम खर्च पर फेको लेजर मशीन के द्वारा बिना सुई, बिना पट्टी के आपरेशन किया जाता है। जिससे आम लोगों को किसी भी तरह की परेशानी भी नहीं होती है। उन्होंने बताया की इसमें उच्च गुणवत्ता वाले लेंश का उपयोग किया जाता है। एसआईसीएस, पीटीआर, इंडियन मशीन फोल्डेबल लेंस, इंडियन स्पेशल लेंस और स्पेशल विदेशी लेंस उचित कीमतों में आयुष्मान कार्ड के सहयोग से निःशुल्क लगाया जाता है। साथ ही उन्होंने बताया की इसके लिए आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, राशन कार्ड और मोबाइल नंबर जरूरी है। यह मनोविनोद आंख का अस्पताल आयुष्मान भारत के तहत नामांकित है। इलाज में मरीजों को अस्पताल में भर्ती रहने और खाना की व्यवस्था। अस्पताल से डिस्चार्ज के बाद 15 दिनों तक चेकअप और दवाइयां मिलेगी। मौके पर सोनु कुमार, कुमार गौरव उर्फ कन्हैया,  सहयोगी मनेंद्र कुमार, संतोष ठाकुर, शिविर का आयोजक विकास कुमार सहित कई लोग शामिल थे।

Post a Comment

أحدث أقدم