मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना में शामिल अधिकारी और नेता
महिला रोजगार योजना कार्यक्रम में उमड़ी महिलाएं
कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा:- मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत बिहार सरकार महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने को आर्थिक मदद दे रही है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं के खाते में रोजगार शुरू करने के लिए पहली किस्त के रूप में 10-10 हजार रुपये भेजे जा रहे हैं। जिसमें 15 हजार जीविका दीदियों को 15 करोड़ रुपया भेजा गया। जो बचे है उसे अगला किस्त में दिया जायेगा। जिसका लाइव सिंहेश्वर प्रखंड स्थित कला भवन में टेलीकास्ट किया गया। इस अवसर पर सीओ नवीन कुमार सिंह, बीपीएम सिद्धार्थ राय, नगर पंचायत अध्यक्षा पुनम देवी, भाजपा नगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, जदयू प्रखंड अध्यक्ष हरेंद्र मंडल, वार्ड पार्षद रंजीत सिंह, इंद्रजीत ऋषिदेव, आरसेटी संकाय के रोबिन कुमार ने उपस्थित थे। कला भवन में जीविका दीदियों की भीड़ के कारण तील रखने का जगह नही था।
योजन से महिलाओं को आर्थिक मदद
सरकार की इस योजना के तहत महिलाओं को 10,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जा रही है, जिससे वे अपना खुद का रोजगार शुरू कर सकें।
सभी लाभार्थी को जोड़ा गया
इस योजना का लाभ लेने के लिए अब तक 1 करोड़ से ज्यादा महिलाओं ने फॉर्म भरे हैं। सिंहेश्वर में लगभग 23 हजार महिलाओं ने के साथ साथ 2 हजार नई महिलाओं को जोड़ा गया।
आगे की मदद
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत रोजगार शुरू करने पर आगे चलकर 2 लाख रुपये की आर्थिक मदद भी बिहार सरकार से मिल सकती है। ताकि परिवार में खुशहाली आ सके।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 75 लाख महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपये भेजे हैं। सिंहेश्वर प्रखंड में 15 हजार से
योजना से मिलेगा स्वरोजगार
इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना है, जिससे वे अपने परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार कर सकें।
कवर किए गए क्षेत्र
इस योजना का लाभ ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाएं उठा सकती है। इस योजना का लाभ ले बिना किसी परेशानी के जीविका समुह से जुड़कर उठा सकती हैं। इस योजना के तहत महिलाओं को विभिन्न कामों के लिए वित्तीय सहायता दी जा रही है, जैसे कि फल-सब्जी की दुकान, डेयरी व्यवसाय, सिलाई-कढ़ाई, ब्यूटी पार्लर, किराना दुकान, मोबाइल रिपेयरिंग का दुकान करने के लिए वित्तीय सहायता दी जा सकती हैं।
आरसेटी से लेना होगा प्रशिक्षण
किसी भी रोजगार के लिए वित्तीय सहायता के लिए कार्यों का प्रशिक्षण आरसेटी से लेना होगा। जिसका प्रशिक्षण आरसेटी के द्वारा बराबर कराया जाता है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें स्वावलंबी बनाना है।
महिलाओं दिखा उत्साह
इस आयोजन में जीविका दीदियों का उत्साह देखते ही बनता था। जीविका दीदियों ने इस प्रसन्नता को अपने हाथों में महिला रोजगार योजना को मेहंदी से उकेर कर व्यक्त की। मौके पर कार्यपालक सहायक अभिषेक कुमार, लेखपाल आलोक कुमार, जीविकोपार्जन विशेषज्ञ आदित्यनाथ पासवान, क्षेत्रीय समन्वयक चंदा कुमारी, रंजु कुमारी, एंव जीविका मित्र उपस्थित थे।
إرسال تعليق