बीपी. मंडल इंजीनियरिंग कॉलेज, मधेपुरा में स्मार्ट इंडिया हैकाथान 2025 का आयोजन

 स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2025 में भाग लेते छात्रा 



कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा :- बीपी. मंडल इंजीनियरिंग कॉलेज मधेपुरा में स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2025 का सफल आयोजन किया गया। जिसका संचालन नोडल ऑफिसर प्रो. बबलु दास ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन केवल कोडिंग या डिजाइनिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज, उद्योग और राष्ट्र की वास्तविक समस्याओं के समाधान खोजने का एक प्रयास है। उन्होंने छात्रों को आत्मविश्वास और साहस के साथ नवाचार करने के लिए प्रेरित किया। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अरविंद कुमार अमर ने भी छात्रों को आगामी हैकाथॉनों में अधिक से अधिक भाग लेने के लिए प्रेरित किया और टीम वर्क एवं नवाचार की महत्ता पर बल दिया।

जूरी सदस्यों में प्रो. निशिकांत कुमार, प्रो. मितेश कुमार, प्रो. फिरोज अख्तर और प्रो. मनीषा कुमारी सिंह शामिल थे। साथ ही प्रो. कुणाल कुमार, प्रो. मुरलीधर प्रसाद सिंह, प्रो. अखिलेश कुमार, प्रो. कुमार अश्क, प्रो. इजहार, प्रो. सुजीत कुमार सहित अन्य प्राध्यापक भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर छात्रों ने सरकार और उद्योगों द्वारा दिए गए समस्या कथनों के समाधान प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के अंत में प्रो बबलु दास ने आशा व्यक्त की कि छात्रों के ये विचार आगामी चरण के लिए चयनित होंगे।

कार्यक्रम का समापन इस संदेश के साथ हुआ कि स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन केवल प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि यह नवाचार, रचनात्मकता और राष्ट्र निर्माण की भावना का उत्सव है।

Post a Comment

أحدث أقدم