थाना महज 200 मीटर दुर दवा दुकान का ताला तोड़कर हुई चोरी।

 मुरलीगंज नगर पंचायत के दवा दुकान में चोरी 



कोशी तक/मुरलीगंज मधेपुरा:- नगर पंचायत मुरलीगंज वार्ड नंबर 15 थाना रोड में शनिवार की देर रात अज्ञात बदमाशो ने एक दवा दुकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। दवा दुकानदार मुरलीगंज वार्ड नंबर 11 निवासी 

रविन्द्र कुमार ने घटना को लेकर अज्ञात के विरुद्ध मुरलीगंज थाना में आवेदन दिया है। आवेदन में बताया है कि शनिवार की रात करीब नौ बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। रविवार की सुबह दुकान पर आए, तो ताला टुटा हुआ था। और अंदर का समान यत्र-तत्र बिखरा पड़ा था। गल्ला में रखे सात हजार नकद, खुदरा पैसा और आवश्यक कागजात गायब था। उन्होंने कहा कि मेरा दुकान थाना से महज दो सौ मीटर पश्चिम है। फिर भी चोर दवा दुकान में बेखौफ होकर चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। इधर चोरी की घटना को सुबह से चर्चा का बाजार गर्म है। स्थानीय लोग सहित दुकानदार पुलिस के कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे थे। इस दौरान सूचना पर पहुंची पुलिस घटना का जायजा लिया। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने कहा कि चोरी की घटना को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ है, छानबीन की जा रही है।

मुरलीगंज से अंशु भगत 

Post a Comment

और नया पुराने