लुट कांड में शामिल 2 अपराधी गिरफ्तार
कोशी तक/घैलाढ़ मधेपुरा:- मधेपुरा के परमानंदपुर थाना पुलिस ने 6 जून को हुए बलुआहा पुल गोलीकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस कांड में संलिप्त दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से घटना में प्रयुक्त बाइक और छीना गया मोबाइल भी बरामद हुआ है।
थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि छह जून की शाम बलुआहा पुल के पास सुपौल जिले के लोकहा थाना क्षेत्र के जहुर इटहरी गांव निवासी उमेश सूतिहार पर बाइक सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने गोली चला दी थी। गंभीर हालत में उमेश को इलाज के लिए सुपौल अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
दो आरोपी गिरफ्तार
घटना के तुरंत बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एफएसएल टीम और तकनीकी शाखा को जांच में लगाया गया। मृतक के परिजनों के बयान पर परमानंदपुर थाना में मामला दर्ज कर विशेष टीम का गठन किया गया। छापेमारी के क्रम में पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर सहरसा जिले के बिहरा थाना क्षेत्र के पदमपुर वार्ड नंबर 9 निवासी सरोज कुमार और मुरवारा वार्ड नंबर 10 निवासी मनु कुमार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने अपराध में संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि रुपया और मोबाइल छीनने का विरोध करने पर गोली चलाई गई थी।
दोनों का पुर्व से है आपराधिक इतिहास
पुलिस ने बताया कि दोनों गिरफ्तार अपराधियों का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है। घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस घटना के उद्भेदन से पुलिस ने इलाके में फैली दहशत को कम करने में सफलता पाई है।
إرسال تعليق