सिंहेश्वर के लालपुर में आग का भीषण तांडव, 10 घर जले, 20 लाख से अधिक की संपत्ति जलने का अनुमान।


भीषण आग लगने से 10 घर जले, 10 लाख की क्षति 



कोशी तक / सिंहेश्वर मधेपुरा:- सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के लालपुर सरोपट्टी पंचायत के  लक्ष्मिनिया टोला में शुक्रवार की देर संध्या भीषण आग लगने की घटना हुई। जिसमें 10 परिवारों के घर जलकर राख हो गए। इस घटना में लगभग 20 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार रिंकी देवी के घर में खाना बनाते समय सिलेंडर में आग पकड़ लिया। आग पकड़ते ही सभी बाहर भागे। जिससे सिलेंडर ब्लास्ट हो गया और आग आसपास के घरों में फैल गई।

पीड़ित परिवार:

- सूरज मंडल

- सातेन मंडल

- मंटून मंडल

- ईश्वर मंडल

- बोआ कामेत 

- गोविन्द कामेत

- सीओ मंडल

- सचिन मंडल

- अविनेश मंडल

- बिलचा मंडल

आग से नुकसान:

- नकदी: रिंकी देवी के घर में रखे 2 लाख रुपये जलकर राख हो गए। घर में रखा जेवरात और अन्य संपत्ति भी जलकर राख हो गई।

- कुल नुकसान लगभग 20 लाख रुपये से अधिक होने का अनुमान है।

आग से बचाव कार्य:

- घटना की जानकारी मिलते ही सीओ नवीन कुमार सिंह ने पहले छोटी दमकल की गाड़ी भेजी। फिर भीषण आग की जानकारी पर और दमकल की गाड़ी भेजा। 

- दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन आग पर काबू पाने में अभी तक सफलता नहीं मिली है।

- हालांकि समाचार लिखने तक स्थानीय प्रशासन की गाड़ी घटनास्थल पर नहीं पहुंची है।

- गांव में हाहाकार मचा हुआ है और पीड़ित परिवारों को मदद की दरकार है। वही आग बुझाने में स्थानीय लोगों का सहयोग मिल रहा है। घटना स्थल पर मुखिया प्रतिनिधि अंगद साह भी पहुंच कर मदद का प्रयास कर रहे हैं। वही इस बाबत सीओ नवीन कुमार सिंह ने बताया सुबह कर्मचारी को भेज कर पीड़ितों को 12 हजार का लाभ  दिया जाएगा।

Post a Comment

और नया पुराने