अपने अपने माडल का प्रदर्शन करते छात्र छात्राएं
कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- सिंहेश्वर प्रखंड में स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, सुखासन, मधेपुरा में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विधालय के छात्रों ने अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़े विविध मॉडल एवं प्रदर्श प्रस्तुत किए। जिसे देख लोगों ने उसकी सराहना की। इस आयोजन का मार्गदर्शन विधालय के पीजीटी फिजिक्स शिक्षक जय प्रकाश एवं पीजीटी बायोलॉजी शिक्षक कविता कुमारी ने किया।
क्या है राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस
भारत के अंतरिक्ष मिशन नई ऊंचाइयों को छू रही हैं। 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया जाता है। उसकी तैयारी में भारत, 1963 में एक मामूली साउंडिंग रॉकेट के प्रक्षेपण से लेकर वैश्विक अंतरिक्ष अन्वेषण में एक प्रमुख शक्ति के रूप में उभरने तक की अपनी यात्रा और उल्लेखनीय प्रगति को दर्शाती है।
क्यो मनाया जाता है राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस
इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2023 में इसरो की चंद्रयान 3 लैंडर की चंद्रमा की सतह पर सफल लैंडिंग की याद में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में घोषित किया था
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय सांसद, सुपौल दिलेश्वर कामत को आमंत्रित किया गया था। हालांकि वे नीजी कारण से उपस्थित नहीं हो सके। परंतु विद्यालय परिवार ने उनकी शुभकामनाओं को आत्मसात किया।
प्राचार्य प्रभारी डा. एचएन. झा ने छात्रों के माडल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में विज्ञान एवं अनुसंधान की ओर नई ऊर्जा का संचार होता हैं।
एक टिप्पणी भेजें