कोशी तक/कुमारखंड मधेपुरा:- सिंहेश्वर विधनसभा के कुमारखंड प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित खेल मैदान में शनिवार को दिन के करीब ग्यारह बजे से दोपहर ढाई बजे तक एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह जदयू जिलाध्यक्ष डा. रमेश ऋषिदेव की अध्यक्षता में आयोजित किया। कार्यक्रम का संचालन बीजेपी जिलाध्यक्ष दीपक यादव ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर, बिहार सरकार के मंत्री नीरज कुमार बबलू, विधान पार्षद ललन सर्राफ, राकंपा नेत्री रेखा देवी, हम सेक्युलर पार्टी के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष कमाल परवेज मौजूद थे। सिंहेश्वर विधानसभा स्तरीय बैठक में उमड़ी भारी भीड़
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री राम नाथ ठाकुर तबियत खराब होने के बाबजूद कार्यक्रम में शिरकत किए। और जल्द ही कार्यक्रम से वापस लौट गए। बिहार सरकार के मंत्री नीरज कुमार बबलू कहा बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में जो विकास हुआ वह भुलाया नहीं जा सकता। चारों तरह गुंडागर्दी, सड़क बदहाल था। कानुन व्यवस्था नाम की चीज ही नही थी। जिसे पटरी पर लाना अपने आप में बड़ी उपलब्धि थी। केंद्र सरकार पर बोलते हुए कहा करोना जैसे महामारी में पुरा विश्व थम सा गया था। लेकिन हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो काम किया वह सब जानते है। इतना ही नही इलाज के महत्व को समझते हुए इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड दिया। जिससे गरीबों का समुचित इलाज हो सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश दुनिया जानती है। कश्मीर में कई बेटी का सुहाग को धर्म पुछ कर आतंकी ने उजड़ा। मोदी ने पाकिस्तान से ऐसा बदला लिया और नक्शा से पाकिस्तान का नाम मिटने की नौबत आ गई थी। उसके बाद पाकिस्तान घुटने पर आ गया और युद्ध विराम हो गया। मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में लगातार विकास हो रहा है। हिंदू का सम्मान हुआ, मंदिर का निर्माण हुआ, धर्म की रक्षा किया और आप की रक्षा करते है। कांग्रेस ने कभी एक ईट तक मंदिर बनाने में नहीं दिया।
राहुल गांधी और तेजस्वी पर भी जमकर बरसे।
विधान पार्षद ललन सर्राफ ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा बीस वर्षों में जो काम किया वह आप देख रहे है। 2025 फिर से नीतीश ने एक करोड़ 68 लाख को 125 युनिट बिजली और राशन फ्री दिया। सबसे पहले वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने का काम कराए। हर गांव को पक्की सड़क, पुल पुलिया दिया। सुरक्षा पेंशन 11 सौ रुपया देने का काम किया। हर युवाओं को रोजगार दिया। 2030 तक हमारी सरकार बनी तो एक करोड़ रोजगार और देंगे। मां बहिन योजना का मतलब राजद का पूरा परिवार होता है। नीतीश कुमार ने 1100 पेंसन लागु कर दिया। जो आपके खाते में पहुच भी गया। कार्यकर्ता सम्मेलन में हम सेक्युलर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह सिंहेश्वर विधनसभा पूर्व प्रत्याशी मंजू देवी ने सैकड़ों कार्यकर्ता के साथ हाथ में पार्टी झंडा लेकर जीतन राम माझी, मंजू देवी जिंदाबाद का नारा लगाते हुए सम्मेलन में पहुंचे। हम के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष कमाल परवेज आलम ने संबोधित करते हुए कहा कहा दशरथ मांझी जब पहाड़ का सीना चीड़ सकते है तो मोदी के मां को गाली देने वाले को भी चीड़ सकते है। उन्होंने कहा एनडीए हर घर में बिजली, हर घर में अनाज अब हर घर को स्वरोजगार मिल रहा है। मौके पर जिला प्रभारी मंत्री दिवाकर सिंह, जिला महामंत्री विनोद कुमार सरदार, जिला उपाध्यक्ष त्रिभुवन मंडल, अभिषेक साह, आईटी सेल जिला संयोजक सुभाष चौहान, सिंहेश्वर विधानसभा के मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार मल्लिक, नगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, प्रभाष चौपाल, राजीव रंजन, गौतम राणा साह, महादलित प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अरुण ऋषि देव, कुमारखंड प्रखंड से हम सेक्युलर पार्टी के जिलाध्यक्ष चंदन ऋषिदेव, लोजपा अध्यक्ष दिनेश पासवान, बीजेपी जिलाध्यक्ष दीपक कुमार, बीजेपी प्रखंड अध्यक्ष राजीव रंजन, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि अरुण कुमार सिंह बीजेपी नेता प्रभाष चौपाल, गौतम राणा, जेडीयू प्रखंड अध्यक्ष संजय गांधी, नवीन कुमार, विष्णु यादव, प्रो. प्रमोद यादव, अशोक राम, संजय कुमार, पिंटू कुशवाहा, समेत अन्य वक्ताओं ने अपनी अपनी बात रखी। मौके पर हम के सुरेंद्र सरदार, मुखिया राजीव कुमार, संजय सिंह, मुखिया प्रतिनिधि सह जिला जेडीयू उपाध्यक्ष पारस मानी यादव, चंदन कुशवाहा, रतन कुमार झा, रतन यादव के साथ साथ एनडीए के सभी घटक दल के जिलाध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी तथा हजारों की संख्या में एनडीए कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
एक टिप्पणी भेजें